क्या ज्यादा Megapixel देता है अच्छी Photos की गारंटी?

Megapixel के नाम पर मार्केट में जो स्कैम अभी चल रहा है इसके बारे में आपको जरूर पता होगा चाहिए।

Megapixel
विज्ञापन

आज स्मार्टफोन मार्केट तेजी से फैल रही है। हर किसी के हाथ में आपको स्मार्टफोन देखने को मिल ही जाएगा। कालिंग, बैंकिंग, शॉपिंग से लेकर फोटोग्राफी और गेमिंग तक आज सभी काम हम फोन से ही कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग तो फोन खरीदने से पहले ये देखते हैं कि किस फोन पर सबसे अच्छी फोटो और वीडियो क्वालिटी मिलती है।

कंपनियां भी इस बात को अच्छे से समझ गई हैं और आये दिन अब शानदार कैमरा क्वालिटी के नाम पर सिर्फ मेगापिक्सेल को बढ़ा रही हैं। मेगापिक्सेल के नाम पर मार्केट में जो स्कैम अभी चल रहा है इसके बारे में आपको जरूर पता होगा चाहिए। कुछ एक्सपर्ट्स भी ये कहते हैं अच्छी फोटो क्वालिटी के लिए हर बार मेगापिक्सेल ज्यादा होना जरूरी नहीं है। आइये पहले समझते हैं मेगापिक्सल क्या है।

Advertisment

मेगापिक्सल क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो एक मेगापिक्सेल एक मिलियन पिक्सल है। पिक्सेल आपके द्वारा ली गई किसी भी तस्वीर की जानकारी का सबसे छोटा स्तर है। जब आप कोई फोटो लेते हैं, तो पिक्सेल आपकी फोटो पर मौजूद छोटे वर्ग होते हैं, जिनमें से प्रत्येक एक अलग रंग को दिखता है। जब आप जूम आउट करते हैं और फोटो को फुल व्यू से देखते हैं, तो आपको वह फोटो दिखाई देगी जो आपने ली थी। अगर आप पिक्सेल लेवल को देखने के लिए जूम इन करते हैं, तो आपको सिर्फ रंगीन डॉट्स दिखाई देंगे। इन्हें ही पिक्सेल के नाम से जाना जाता है।

आपके पास जितना ज्यादा मेगापिक्सल होगा, आपकी फोटो का रिजॉल्यूशन उतना ही अधिक होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी इमेज ज्यादा मेगापिक्सल की बनेगी। आम तौर पर, मेगापिक्सल शब्द का उपयोग यह बताने के लिए किया जाता है कि आपके कैमरे से कितनी बड़ी तस्वीरें ली जा सकती हैं।

मेगापिक्सल क्यों मायने रखते हैं?

फोन या कंप्यूटर स्क्रीन पर फोटो देखते समय, 10 मेगापिक्सल और 100 मेगापिक्सल के बीच अंतर उतना साफ दिखाई नहीं देगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी स्क्रीन का रेजोल्यूशन पहले ही बहुत ज्यादा है, इसलिए जब तक आप अपनी तस्वीर को जूम इन नहीं करेंगे तब तक आप अंतर नहीं बता पाएंगे।

विज्ञापन

अधिक मेगापिक्सेल का मतलब सिर्फ इतना है कि आपकी तस्वीर में ज्यादा डिटेल्स मिलेंगी। आपके पास जितने अधिक पिक्सेल होंगे, आप उतना ही फोटो को क्रॉप कर सकेंगे। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि स्क्रीन पर देखते समय, मेगापिक्सेल काउंट बहुत अधिक मायने नहीं रखता है। हालांकि, ज्यादा मेगापिक्सेल आपको बड़ा प्रिंट करने और अपनी तस्वीरों को क्रॉप करने में सक्षम बनाता है।

आपको कितने मेगापिक्सल की जरूरत?

इस सवाल का जवाब आपकी फोटोग्राफी के Style और हैबिट्स पर निर्भर करता है। अगर आपको अपनी तस्वीरों को प्रिंट करने की जरूरत  नहीं है और कभी क्रॉप करने की भी आवश्यकता नहीं है, तो आज बाजार में लगभग कई ऐसे फोन्स मौजूद हैं जिनमें आपको कम मेगापिक्सेल में भी शानदार फोटोज क्वालिटी मिलती है। iPhone इसका सबसे बड़ा उदहारण है। एप्पल का 12 मेगापिक्सेल कैमरा आज भी 48 और उससे बड़े सेंसर्स को टक्कर देता है। इस लिए जब भी आप फोन खरीदें तो मेगापिक्सेल देखने से पहले एक बार उस फोन की इमेज ऑप्टिमाइजेशन जरूर चेक कर लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ