Apple के फैंस के लिए 9 सितंबर का दिन काफी खास होने वाला है. कंपनी इसी दिन अपने बड़े लॉन्च इंवेट Surprise and Shine को करने वाली है. इस इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज से लेकर Apple Watch और AirPods तक कई बड़े प्रोडक्ट पेश किए जा सकत हैं. सबसे ज्यादा नजर Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर रहेगी. खास बात ये है कि यह नए CEO जॉन टर्नस के कार्यकाल का पहला बड़ा सार्वजनिक इवेंट होगा.
9 सितंबर को कब शुरू होगा इवेंट?
Apple का ये लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे PT से शुरू होगा. भारत में इसे रात 10.30 बजे IST से देखा जा सकेगा. कंपनी का ये इवेंट Apple Park, Cupertino, California में किया जाएगा.
कहां देख सकते हैं Apple का लॉन्च इवेंट?
Apple के इस खास इवेंट को देखने के लिए यूजर्स के पास कई ऑप्श होंगे. इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Apple.com, Apple Tv ऐप और Apple के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा. यानी iPhone लॉन्च देखने के लिए किसी खास डिवाइस की जरूरत नहीं होगी.
iPhone 18 Pro और Pro Max पर रहेगी नजर
इवेंट में सबसे बड़ा लॉन्च iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड A20 Pro चिप मिल सकती है. इसके अलावा बेहतर बैटरी लाइफ और मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. इसका नया Sky Blue टाइटेनियम फिनिश भी चर्चा में है.
पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है, जिसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम दिया जाने की बात कही जा रही है. इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला हो सकता है. इसमें करीब 7.8 इंच की इंटरनल स्क्रीन और लगभग 5.3 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro के कलर हुए लीक, इस बार ब्लैक की हो सकती है वापसी, सामने आए 3 नए शेड्स
फोल्डेबल iPhone में मिल सकते हैं दो 48MP कैमरे
लीक्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone Ultra में पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे मिल सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें टेलीफोटे कैमरा नहीं होने की बात कही जा रही है. साथ ही ऑथेंटिकेशन के लिए Face ID की जगह Touch ID दिए जाने की भी चर्चा है. इस प्रीमियम फोन की कीमत करीब 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.36 लाख तक हो सकती है.
iPhone 18 सीरीज की कीमत बढ़ने की भी चर्चा
iPhone 18 Pro मॉडल्स की कीमत को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. A20 Pro चिप के अलावा Apple के अपने C2 मॉडेम की चर्चा है. कैमरा बंप थोड़ा बड़ा हो सकता है और Dark Cherry फिनिश भी देखने को मिल सकती है. Pro Max में वेरिएबल अपर्चर कैमरा एक्सक्लूसिव हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती मेमोरी लागत के चलते कीमत में करीब 100 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है और iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,199 डॉलर हो सकती है.
नई Apple Watch और AirPods भी हो सकते हैं लॉन्च
iPhone के साथ Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी पेश की जा सकती हैं. Series 12 में हेल्थ से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जबकि Ultra 4 में डिजाइन बदलाव की चर्चा है. इसके अलावा AirPods 5 भी लॉन्च हो सकते हैं. इनमें ANC और नॉन-ANC दोनों वर्जन आने की उम्मीद है। हार्ट-रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर की भी चर्चा है.
Smart Home को लेकर भी बड़ा ऐलान संभव
साथ ही Apple इस इवेंट में अपने स्मार्ट-होम से जुड़े प्रोडक्ट्स पर भी फोकस कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नया Apple Home Hub पेश कर सकती है, जिसमें करीब 7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा नए Apple TV 4K और HomePod mini की भी उम्मीद है. वहीं OLED iPad mini को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है और यह इवेंट का सरप्राइज बन सकता है.
कुल मिलाकर इस बार Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट कई वजहों से खास है. भारत में यूजर्स 9 सितंबर की रात 10:30 बजे इस इवेंट को देख सकेंगे.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च में सिर्फ 1 दिन बाकी! जानें कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल डेट से जुड़े अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
7 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Apple
First published on:
Know More: Editorial Guidelines