घर में खाना बचना आम बात है. ऐसे में ज्यादातर लोग उसे खबार होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं लेकिन अगर खाना अभी गर्म है और उसे सीधे फ्रिज में रख दिया जाए तो क्या इससे फ्रिज खराब हो सकता है? इस सवाल का जवाब अक्सर लोगों को कन्फ्यूज करता है. दरअसल गर्म खाना फ्रिज में रखने से फ्रिज तुरंत खराब नहीं होता, लेकिन ऐसा अक्सर करने से उसकी कूलिंग, बिजली की खपत और खाने की क्वालिटी पर असर जरूर पड़ सकता है.
गर्म खाना रखने से फ्रिज पर बढ़ता है लोड
जब बहुत गर्म खाना फ्रिज में रखा जाता है तो उसकी गर्मी से अंदर का तापमान बढ़ जाता है. ऐस में फ्रिज को दोबारा सामान्य तापमान तक पहुंचने के लिए ज्यादा देर तक कूलिंग करनी पड़ती है. इससे कंप्रेसर पर ज्याद दबाव पड़ सकता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है. हालांकि, एक-दो बार सामान्य मात्रा में गर्म खाना रखने से फ्रिज तुरंत खराब नहीं होता.
आसपास रखे खाने पर भी पड़ सकता है असर
गर्म भोजन के कारण फ्रिज के अंदर का तापमान कुछ समय के लिए बढ़ सकता है. इसका असर पास में रखें दूध, दही, सब्जियों और दूसरे जल्दी खराब होने वाली चीजों पर पड़ सकता है. खासकर जब खाना किसी बड़े और गहरे बर्तन में रखा हो तो उसे ठंडा में ज्यादा समय लगता है. इस दौरान बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें –पानी में गिरने से खराब हो जाता है सिम कार्ड? जानें ऐसा होने पर क्या करना होता है सबसे जरूरी
खाना पूरी तरह ठंडा होने का इंतजार न करें
इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि गर्म खाना फ्रिज में रखने से पहले उसे कई घंटे तक बाहर छोड़ दिया जाए. कमरे के तापमान पर बहुत देर तक रखा खान भी सुरक्षित माना जाता. बेहतर तरीका है कि खाने को थोड़ी देर रखा जाए, जब उसकी तेज भाप निकलना कम हो जाए तो उसे फ्रिज में रख सकते हैं.
छोटे कंटेनर में रखें गर्म खाना
अगर खाना जल्दी स्टोर करना जरूरी है तो उसे बड़े बर्तन में रखने की बजाय छोटे और उथले कंटेनर में बांट दें. इससे खाना जल्दी ठंडा होगा और फ्रिज के अंदर तापमान पर भी कम असर पड़ेगा. कंटेनर फ्रिज के लिए सुरक्षित और एयरटाइट होना चाहिए, ताकि खाने की नमी और गेंध दूसरे खाने कीं चीजों तक न पहुंचे.
क्या इससे फ्रिज की मोटर खराब हो सकती है?
सिर्फ एक-दो बार गर्म खाना फ्रिज में रखने से मोटर या कंप्रेसर खराब होने की संभावना नहीं होती लेकिन बार-बार बहुत गर्म और ज्यादा मात्रा में खाना रखने से फ्रिज को तापमान सामान्य करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. इसलिए तेज गर्मी वाला खाना थोड़ी देर ठंडा होने दें और फिर उसे छोटे कंटेनर में फ्रिज में रखें. इससे खाने की सुरक्षा और फ्रिज की कूलिंग, दोनों का बेहतर ध्यान रखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें –UPI PIN बदलना है? PhonePe, Google Pay यूजर्स मिनटों में ऐसे करें चेंज, यहां जान लें तरीका
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines