सर्दियों में नहीं पड़ेगी हीटर की जरूरत, AC खरीदते वक्त दिखाए ये समझदारी

सर्दियों में हीटर खरीदने से पहले Hot & Cold AC के फायदे जानें लें. यह AC गर्मियों में हवा और सर्दियों में गर्माहट देता है. जानें क्यों यह हीटर से ज्यादा सुरक्षित, टिकाऊ और बिजली बचाने वाला ठंडी ऑप्शन है.

Hot and cold ac

Hot & Cold AC: सर्दियां आने ही वाली हैं और ज्यादातर लोग घर गर्म रखने के लिए हीटर खरीदने की सोच रहे होंगे. लेकिन अगर आप हीटर के बजाय Hot & Cold AC लेते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा समझदारी का सौदा हो सकता है. यह न सिर्फ पैसों की बचत करता है बल्कि गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में काम आता है. चलिए जानते हैं इसके फायदे.

विज्ञापन

क्या होते हैं Hot & Cold AC?

Hot & Cold AC एक ऐसा एयर कंडीशनर है जो गर्मियों में ठंडी हवा और सर्दियों में गर्म हवा देता है. यानी आपको दो अलग-अलग डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. यह एक तरह से एक तीर से दो निशाने जैसा है.

विज्ञापन

अगर आप हीटर और AC अलग-अलग खरीदेंगे तो खर्च ज्यादा होगा. लेकिन Hot & Cold AC खरीदने से आप एक बार इवेस्ट करके दोनों मौसम की जरूरत पूरी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यह AC सालभर इस्तेमाल होने से लंबे समय तक सही चलता है और जल्दी खराब नहीं होता.

कम बिजली की खपत

हीटर पुराने टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं और ज्यादा बिजली खर्च करते हैं. वहीं Hot & Cold AC में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जिससे बिजली की खपत काफी कम होती है. इसका फायदा सीधे आपके बिजली बिल में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

बेहतर सेफ्टी

हीटर इस्तेमाल करते समय अक्सर आग लगने या ओवरहीटिंग का खतरा रहता है. लेकिन Hot & Cold AC को आप बिल्कुल वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे एक नॉर्मल AC को. इसमें किसी तरह का जलने या हादसे का डर नहीं होता, इसलिए यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी ज्यादा सुरक्षित है.

विज्ञापन

पूरे कमरे को गर्म करने की ताकत

हीटर सिर्फ अपने आसपास का हिस्सा गर्म करते हैं, लेकिन Hot & Cold AC पूरे कमरे में बराबर गर्माहट फैलाते हैं. यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे गर्मियों में पूरा कमरा ठंडा करता है.

ज्यादा टिकाऊ

एक अच्छी क्वालिटी का Hot & Cold AC कई सालों तक चलता है. इसके मुकाबले हीटर जल्दी खराब हो जाते हैं और अक्सर उन्हें रिपेयर या बदलना पड़ता है. यानी AC एक बार खरीदने के बाद लंबे समय तक फायदे देता है.

विज्ञापन

जगह की बचत

हीटर को अलग से रखने के लिए स्पेस चाहिए, जबकि Hot & Cold AC दीवार या खिड़की में फिट हो जाता है. खासकर छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए यह ज्यादा अच्छा विकल्प है.

विज्ञापन

स्मार्ट फीचर्स का फायदा

आजकल Hot & Cold AC वाई-फाई कंट्रोल, ऑटो मोड और स्मार्ट टेंपरेचर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. इससे इन्हें इस्तेमाल करना और भी आसान और सुरक्षित हो जाता है. वहीं हीटर अब भी पुरानी तकनीक पर चलते हैं और कभी-कभी खतरनाक भी साबित हो सकते हैं.

अगर आप इस सर्दी हीटर खरीदने का सोच रहे हैं तो एक बार Hot & Cold AC पर जरूर विचार करें. यह आपके घर को पूरे साल आरामदायक बनाएगा और साथ ही पैसों व बिजली दोनों की बचत करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ