Honor Pad X9 Launch Date Price in India: भारत में ऑनर इंडिया अपना नया ऑनर पैड एक्स9 टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ ही ब्रांड के भारत में फिर से एंट्री को लेकर कई महीनों से चली आ रही अटकलें भी खत्म हो जाएंगे।
यूं तो पहले ही वैश्विक बाजार में हॉनर पैड एक्स9 लॉन्च हो चुका है। वहीं, अब भारत में इसके लॉन्च होने की पुष्टी हो चुकी है। दरअसल, अमेजन पर Honor Pad X9 की एक समर्पित लिस्टिंग के जरिए देखा गया है जो इस टैब की ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि करती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को बिना कपड़ों के घूमाने का पुराना वीडियो आया सामने, सरकार पर हमलावर हुई विपक्ष
Honor Pad X9 Release Date Price in India
अमेजन इंडिया से ऑनर के आगामी पैड एक्स9 की लॉन्च पुष्टी तो हो गई है लेकिन अभी सटीक लॉन्च डेट और सेल डेट की घोषणा बाकी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि हॉनर पैड एक्स9 को 1 अगस्त 2023 को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी भारतीय कीमत 22,690 रुपये हो सकती है, जिसका 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट आ सकता है।
Honor Pad X9 Specifications (Confirmed)
टैबलेट को ऑनर की इंडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म पर एक बैनर साझा किया गया जिससे पता चला कि ऑनर पैड एक्स9 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.5 2K डिस्प्ले होगा। ये टैबलेट 6 सराउंड-साउंड स्पीकर से लैस होगा। इसके साथ एक फ्लिप कवर भी दिया जाएगा, जो पहले से टैब के साथ जुड़ा होगा। इसका ग्रे कलर ऑप्शन शो हुआ है, जो भारत में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी की दावत में ‘बिन बुलाए’ हाथियों के झुंड ने मचाया बवाल, दूल्हा-दुल्हन बाइक से भागे
- Display-2000 x 1200 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत sRGB और 400nits पीक ब्राइटनेस के साथ 11.5-इंच 2K TFT LCD डिस्प्ले।
- Processor: टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है।
- RAM and Storage: हॉनर पैड X9 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
- OS: एंड्रॉइड 13 आधारित मैजिकओएस 7.1
- Battery: 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,250mAh की बैटरी।
- Cameras: Honor X9 में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5MP का शूटर है।
- Connectivity: डुअल बैंड वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट।
- Others: टैबलेट में 6 स्पीकर और हाई-रेज ऑडियो है।
हालांकि, ऑनर पैड एक्स9 की लॉन्च डेट, कीमत समेत अन्य जानकारी को जल्द ही उपलब्ध कर दिया जाएगा। फिलहाल, ऑनर के आगामी पैड एक्स9 के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines