Honor Magic Series Launched: स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 के पहले दिन हॉनर ने अपने मैजिक 5 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में ऑनर मैजिक 5 और ऑनर मैजिक 5 प्रो शामिल हैं।
इस सीरीज के अलावा कंपनी ने ऑनर मैजिक वीएस (Honor Magic Vs) को भी लॉन्च कर दिया है, जोकि चीन के बाहर डेब्यू करने वाला पहला फोल्डेबल फ्लैगशिप है। आइए ऑनर मैजिक 5 सीरीज और ऑनर मैजिक वीएस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –OnePlus 11R 5G की आज से भारत में बिक्री होगी शुरू, जानिए कीमत, सेल ऑफर और बहुत कुछ
Honor Magic 5 Series Price & Availablity
हॉनर मैजिक 5 प्रो पांच कलर वेरिएंट ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, मीडो ग्रीन, ऑरेंज और कोरल पर्पल में आता है। जबकि वैनिला मैजिक 5 वेरिएंट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। हॉनर मैजिक 5 की कीमत EUR 899 (लगभग 78,800 रुपये) और हॉनर मैजिक 5 प्रो 12GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत EUR 1199 (लगभग 1,05,100 रुपये) होगी।
Honor Magic 5 Specifications
ऑनर मैजिक 5 में 6.73 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसमें 19.54:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 54-मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,100mAh की बैटरी है। बाकि अन्य स्पेसिफिकेशन्स ऑनर मैजिक 5 प्रो की तरह है।
Honor Magic 5 Pro Specifications
ऑनर मैजिक 5 प्रो में 6.81 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग स्क्रीन सपोर्ट मिल सकता है। ये फोन Android 13 पर आधारित MagicOS 7.1 पर चलता है, जो Adreno 740 GPU के साथ मिलकर एक स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC को पैक करता है।
कैमरे और बैटरी की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल वाइड प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 3डी डेप्थ कैमरा के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
फोन में 66W सुपरचार्ज चार्जर के साथ 5,100 एमएएच की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग के लिए 50W सपोर्ट है। डुअल-सिम स्मार्टफोन में 5जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी के लिए कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है।
और पढ़िए –POCO C55 की आज से शुरू होगी बिक्री, जानिए खासियत और कीमत
Honor Magic Vs Specifications
ऑनर मैजिक वीएस को चीन के बाहर लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर दावा किया जा रहा है। इस फोन में 7.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले और 6.45 इंच की बाहरी स्क्रीन है, जिसमें स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 90 प्रतिशत है। इसमें HONOR 66W सुपरचार्ज चार्जर के साथ 5,000mAh का कपल मिलता है।
स्मार्टफोन एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी द्वारा संचालित है। मैजिक सीरीज के अन्य दो स्मार्टफोन्स की तरह Honor Magic Vs भी Android-13 पर आधारित MagicOS 7.1 पर चलता है। फोन में 54-मेगापिक्सल का एलईडी ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट स्नैपर शामिल है।
Honor Magic Vs Price & Availablity
इस फोन में यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ Honor Magic Vs में वाईफाई, ब्लूटूथ और 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है।Honor Magic Vs की कीमत EUR 1599 (लगभग 1,40,300 रुपये) है। इसके भी सियान और ब्लैक कलर वेरिएंट है। फिलहाल, स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी तक किसी तारीख का खुलासा नहीं किया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
19 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines