Honor 200 5G Series Launch Price and Features: भारत में Honor 200 5G सीरीज लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही दो नए फोन पेश कर सकती है। सीईओ माधव शेठ और संयुक्त एमडी सीपी खंडेलवाल ने एक्स पर नए फोन के लॉन्च के संकेत दिए हैं। शेठ ने एक डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल को टीज किया है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट AI फीचर्स के साथ आ सकता है।
भारत में भी करेंगे डेब्यू
ऑनर एक्जीक्यूटिव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, डिवाइस मल्टीमॉडल टेक्स्ट और इमेज जेनरेशन जैसे AI फीचर्स पेश कर सकता है। वीडियो में कोपायलट, जीपीटी, डेल-ई, जेमिनी, इमेजेन 2 और लामा 2 को दिखाया गया है। इससे पहले कंपनी चीन में Honor 200 और Honor 200 Pro को पेश कर चुकी है। अब ये डिवाइस भारत में भी डेब्यू कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
Honor 200 के स्पेसिफिकेशन
हॉनर 200 में 4,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-इंच FHD+ कर्व्ड OLED 120Hz स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 7 जेन 3, Android 14 पर बेस्ड मैजिकओएस 8.0, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी, 50MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 50MP पोर्ट्रेट कैमरा मिल सकता है। सामने की तरफ फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
Honor 200 Pro के स्पेसिफिकेशन
दूसरी तरफ हॉनर 200 प्रो में 4,000nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड OLED 120Hz स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर, Android 14 पर बेस्ड मैजिकOS 8.0, 100W वायर्ड और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh की बैटरी, 50MP OIS प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 50MP पोर्ट्रेट कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Honor 200, Honor 200 Pro की कीमत
Honor 200 चीन में 2,699 युआन में लगभग 31,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और ऑनर 200 प्रो 3,499 युआन यानी लगभग 40,200 रुपये में आता है। इस हिसाब से कहा जा रहा है कि भारत में ये डिवाइस 40,000-50,000 रुपये से कम के प्राइस रेंज में आ सकता है। इस बीच, कंपनी ने हॉनर मैजिक 6 प्रो के भारत लॉन्च को भी टीज किया है।
संबंधित खबरें
AC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
29 mins agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 hr agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
2 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
4 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
5 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines