Holi 2023 Smartphone Tips: रंगों का त्योहार हमें जितना प्रिय है उससे कई ज्यादा शायद हमें अपना मोबाइल फोन भी प्यारा है। आजकल हम सभी फोन के आदी हो गए हैं या ये भी कह सकते हैं कि हमारे लिए फोन जरूरी भी हो गया है इसलिए इसे कहीं रखकर चले जाना इतना आसान नहीं है।
अब ऐसे मेंली के अव होसर पर फोन को साथ ले जाएं या ना ले जाएं ये भी हमारे लिए एक बड़ी समस्या है। हालांकि, होली गैजेट्स टिप्स (Holi Gadgets Safety Tips) के जरिए आप अपने स्मार्टफोन या अन्य गैजेट्स को बचाए रख सकते हैं। अगर इन टिप्स को अपनाने के बाद भी गलती से आपका फोन पानी में गिर गया है तो अब परेशान होकर भी आप अपना मूड खराब ना करें, बल्कि स्मार्टफोन टिप्स (Smartphone Tips) की मदद से फोन को खराब होने से बचा लें।
दरअसल, सिर्फ होली के अवसर पर ही नहीं स्मार्टफोन कभी भी गलती से पानी के अंदर गिर सकता है। ऐसे में स्मार्टफोन की ये टिप्स (How to Fix Water Damage on Smartphone) आपके बड़ी काम आ सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि पानी में फोन गिरने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
Holi 2023 Smartphone Tips in Hindi
- फोन को ना छेड़ें- अगर आपका स्मार्टफोन पानी में गिर गया है तो उसे स्विच ऑन या ऑफ करने जैसी गलती ना करें। ऐसा करने पर आपका फोन अंदर से डैमेज हो सकता है। इससे फिर आपका रिपेरिंग में खर्चा भी बढ़ सकता है।
- हीटर का ना करें इस्तेमाल- पानी में फोन गिर जाने पर हेयर ड्रायर या फिर हीटर का यूज ना करें। हॉट एयर के ब्लो से फोन के नाजुक पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं। इसलिए फोन को खुद सुखने दें हीटर से सुखाने की कोशिश ना करें।
- फोन को ना करें चार्ज- स्मार्टफोन जब पानी में गिर जाता है तो वो बंद भी हो सकता है। इसे ऑन करने के लिए आप फोन को चार्जर पर ना लगाएं। इसके अलावा अगर आपका फोन पानी में गया है तो कम से कम 24 घंटे से पहले तो चार्ज ना करें क्योंकि अंदर से पानी नहीं सुख पाता है और अगर आप चार्ज करते है तो इसे फटने या फिर अंदर के पार्ट्स के खराब होने का खतरा हो सकता है।
- टिशू पेपर से वाइप करें- स्मार्टफोन पानी में गिरने पर सबसे पहले टिशू पेपर की मदद से इसे अच्छी तरह से साफ करने की कोशिश करें। आपको पानी की बूंदे जहां-जहां नजर आ रही हैं वहां-वहां पर टिशू से पानी साफ कर लें।
- चावल में करे स्टोर- स्मार्टफोन अगर पानी में गिर जाए तो इसका सबसे पहला आसान घरेलू उपाय चावल में स्टोर करना माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि चावल पानी को अच्छी तरह से निकालने में मददगार होता है। घर में चावलों से भरा ड्रम या डिब्बा हो तो भिगे हुए फोन को उसमें 24 घंटे के लिए छोड़ दे। कहते हैं ये फोन का सारा पानी सौख लेता है और फिर आपका स्मार्टफोन आसानी से ऑन हो सकता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
5 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines