Holi 2023 Gadgets Tips: रंगों के त्योहार होली के दिन “बुरा ना मानों होली है” कहते हुए आप पर कोई भी रंग या पानी फेक सकते हैं। ऐसा करने पर किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बेहतर आप खुद को और अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य गैजेट्स को संभालकर रख लें ये बेहतर रहेगा।
भले ही हम अपने इयरफोन्स (Earbuds Protection Tips), स्मार्टवॉच (Smartwatch Protection Tips) या फिर अन्य तरह के गैजेट्स को एक बार के लिए होली के दिन इस्तेमाल करना इग्नोर कर सकते हैं लेकिन स्मार्टफोन के बिना रहना थोड़ा मुमकिन नहीं हो पाता है। इसलिए ना चाहते हुए भी होली पर फोन का इस्तेमाल करना ही पड़ सकता है।
आज हम आपके लिए कुछ होली टिप्स (Holi 2023 Gadgets Tips) लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने फोन, इयरबड्स समेत अन्य गैजेट्स का बचाव कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप होली पर इनका इस्तेमाल भी कर रहें है तो इन प्रोडक्ट्स का पानी और रंग से बचाव हो सकेगा।
और पढ़िए – Women Day Gifts: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देने के लिए बेस्ट हैं ये 5 टेक गिफ्ट्स! देखें लिस्ट
Zip Lock Bag: होली पर अपने स्मार्टफोन, वॉच, ईयरबड्स समेत अन्य तरह के यूजफुल गैजेट्स को पानी से बताने के लिए जिप लॉक बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ट्रांसपेरेंट में वाटरप्रूफ बैग होता है जो आपके गैजेट्स को रंग और पानी से बचाने में मदद कर सकेगा। इसे आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑफलाइन तौर पर बाजार से खरीद सकेंगे।
Smartwatch Protective Case: अपनी स्मार्टवॉच को पानी और रंग से बचाए रखने के लिए प्रोटेक्टिव केस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी वॉच IP68 रेटिंग के साथ भी है फिर भी आपको इसकी सुरक्षा के लिए जिप लॉक बैग या फिर प्रोटेक्टिव केस का इस्तेमाल करना चाहिए।
और पढ़िए – Holi 2023 Gadgets Tips: कहीं महंगी न पड़ जाए होली! अपने Smartphones और Gadgets का ऐसे करें बचाव
स्मार्टफोन में पानी गिरने पर ना करें ये गलतियां
होली खेलने के दौरान अगर आपका फोन पानी से भीग जाता है या फिर पानी में गिर जाता है तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ लोग फोन को पानी से भिगने पर हेयर ड्रायर का यूज करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। हॉट एयर के ब्लो से आपके फोन के नाजुक पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं। इसलिए फोन भिगने पर हेयर ड्रायर का यूज ना करें।
इसके अलावा फोन पानी में भिगने से इसे ऑन या ऑफ ना करें बल्कि इसका पानी सुखने का इंतजार करें। आप चाहें तो रातभर के लिए फोन को चावल के डिब्बे में रखकर छोड़ सकते हैं। इससे फोन का पानी सुख सकता है। इसके बाद फोन को रिपेयरिंग शॉप में जरूर दिखवा लें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines