HMD Touch 4G: भारत में मोबाइल तकनीक का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. HMD (Human Mobile Devices) ने सोमवार, 7 अक्टूबर 2025 को देश का पहला हाइब्रिड फोन HMD Touch 4G लॉन्च किया. यह फोन उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो स्मार्टफोन जैसी सुविधाएं चाहते हैं, लेकिन सस्ते दामों में. इसकी कीमत सिर्फ 3,999 रुपये रखी गई है और यह 9 अक्टूबर से देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
फर्स्ट टाइम यूजर के लिए बेस्ट
HMD Touch 4G को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो पहली बार डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे हैं जैसे छात्र, युवा और कामकाजी लोग. इस फोन में 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है जो S30+ Touch प्लेटफॉर्म पर काम करता है. यानी यह दिखने और चलने में बिल्कुल स्मार्टफोन जैसा अनुभव देता है, लेकिन कीमत बहुत किफायती है.
क्लाउड ऐप्स और वीडियो कॉलिंग
HMD Touch 4G में इंटरनेट से जुड़े कई क्लाउड ऐप्स मिलते हैं जिनसे आप वीडियो देख सकते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रह सकते हैं और खबरें या मौसम जैसी जानकारी ले सकते हैं. इसमें HTML5 गेम्स जैसे टेट्रिस और सुडोकू भी खेले जा सकते हैं. फोन में Express Chat ऐप दिया गया है, जिससे यूजर्स 13 भाषाओं में वीडियो कॉल, वॉयस मैसेज और ग्रुप चैट कर सकते हैं. यह ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध है. साथ ही, फोन में Wi-Fi और हॉटस्पॉट फीचर भी दिया गया है ताकि इंटरनेट शेयर किया जा सके.
सेफ्टी और सुविधा दोनों का ध्यान
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, इसमें एक SOS ICE बटन (In Case of Emergency) भी है, जिसे तीन बार दबाने या लंबे प्रेस से तुरंत मदद के लिए कॉल किया जा सकता है. यह फीचर बुजुर्गों और फील्ड वर्कर्स के लिए बहुत उपयोगी है.
अट्रैक्टिव कलर और दमदार बैटरी
HMD Touch 4G दो खूबसूरत रंगों सियान और डार्क ब्लू में उपलब्ध होगा. इसमें 2000 mAh की बैटरी दी गई है जो लंबा बैकअप देती है. फोन के साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर, प्रोटेक्टिव जेली कवर और Type-C चार्जिंग केबल भी दी जा रही है. इसके अलावा, इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, वायरलेस और वायर्ड FM, MP3 प्लेयर, ब्लूटूथ जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.
कहां और कब मिलेगा फोन
HMD Touch 4G की बिक्री 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. इसे आप HMD.com, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और नजदीकी मोबाइल रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन पर एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी दी है, यानी किसी भी दिक्कत पर आपको नया फोन मिलेगा.
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
4 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
8 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines