HMD Fuse Smartphone launch: HMD ने आज एक बहुत ही एडवांस्ड फीचर के साथ अपना नया फोन लॉन्च किया है। ये नया स्मार्टफोन HMD Fuse कुछ चुनिंदा देशों में पेश किया है। इस फोन को बच्चों की सुरक्षा और सीमाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी ने इस फोन में हार्म ब्लॉक प्लस (HarmBlock+) पेरेंटल कंट्रोल फीचर दिया है।
फोन में दिए इस फीचर की मदद से माता-पिता बच्चों की मॉनिटरिंग कर सकत है। जैसे उनके लिए सेफ जोन तय करना, सिर्फ सिलेक्ट किए गए नंबर्स को कॉल/मैसेज की परमिशन देना और अलग-अलग ऐप्स पर एक्सेस कंट्रोल लगाना।
सबसे खास फीचर
इस फोन सबसे बड़ा हाइलाइट इसका ऑन-डिवाइस AI मॉडल है। ये फीचर फोन से अपने आप अश्लील फोटो और वीडियो को ब्लॉक कर देता है। इतना ही नहीं, अगर कैमरे के व्यूफाइंडर में कोई आपत्तिजनक कंटेंट आता है, तो फोन उसे क्लिक या रिकॉर्ड करने भी नहीं देता।
फिलहाल यह स्मार्टफोन केवल यूके में Vodafone के जरिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह फोन जल्द ही ऑस्ट्रेलिया और भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
HMD Fuse स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.56 इंच HD+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen 2
- रैम और स्टोरेज: 6GB RAM + 128GB स्टोरेज (6GB वर्चुअल RAM सपोर्ट)
- OS: Android 15 (3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट)
HMD Fuse का कैमरा
- रियर कैमरा- 108MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर
- फ्रंट कैमरा- 50MP सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए
बैटरी और कनेक्टिविटी
- बैटरी- 5,000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग
- बैकअप- एक बार चार्ज करने पर 56 घंटे तक का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines