News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pixel 10 Series: Google अपनी स्मार्टफोन सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। आज टेक जायंट गूगल के मेगा इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ में गूगल अपने फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज पेश करेगा। लंबे इंतजार के बाद अब स्मार्टफोन लवर्स नई Pixel सीरीज को देखने और खरीदने के लिए तैयार और एक्साइटेड हैं।
Pixel की इस सीरीज में इस बार गूगल चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold। गूगल का ये मेगा इवेंट न्यूयॉर्क, अमेरिका आयोजित किया जाएगा। जो भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगा। जिसे गूगल के ऑफिशइयल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
Pixel 10 सीरीज को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। कई महीनों से इस सीरीज को लेकर चर्चा हो रही है और कई लीक्स भी सामने आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि गूगल इस बार कैमरा और प्रोसेसर में बड़े बदलाव करेगा।
Pixel 10 सीरीज की कीमत को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। जिसके हिसाब से इसके बेसिक वेरिएंट Pixel 10 की कीमत लगभग 70 हजार से 80 हजार तक हो सकती है। वहीं सबसे टॉप वेरिएंट Pixel 10 Pro XL की कीमत लगभग 1,20,000 रुपये तक हो सकती है।
Pricing. The Buds 2a slot in at $129. Enjoy the launch tomorrow, especially those planning to buy. pic.twitter.com/ZSKwq52LDM
— Evan Blass (@evleaks) August 20, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।