GTA 6 Release Date: रॉकस्टार गेम्स एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हां, कंपनी जल्द ही सबसे पॉपुलर गेम का नया वर्जन GTA 6 रिलीज करने जा रही है। इस खबर ने पहले ही गेमिंग कम्युनिटी में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस ओपन-वर्ल्ड गेम का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज कर सकती है और यह गेम जल्द ही लॉन्च भी हो सकता है। हालांकि इस वक्त GTA 5 भी कुछ कम नहीं है। इस गेम ने कंपनी के पब्लिशर और डेवेलपर्स को मोटा पैसा कमा कर दिया है।
GTA 6 Leaks
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 पिछले साल से ही काफी चर्चा में बना हुआ है इस दौरान गेम के कुछ वीडियो भी सामने आये थे जिसके बाद कंपनी ने भी लीक्स को स्वीकार किया और कहा था कि गेम अभी डेवलप मोड में है। हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई भी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
यह भी पढ़ेंः Iphone 15 की तरह Apple का आगामी iPad भी मचाएगा धूम! 12.9 inch डिस्प्ले से होगा लैस
GTA 6 में मिलेंगे नए कैरेक्टर
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि GTA 6, GTA 5 का ही अपग्रेड होगा। जो मेल और फीमेल करैक्टर के बीच चयन सहित कई नए फीचर्स के साथ आएगा। रॉकस्टार गेम्स ने यह खुलासा नहीं किया है कि लॉन्च कब और कहां होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गेमिंग कम्युनिटी को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कैरेक्टर का नाम लूसिया होगा। हालांकि मेल कैरेक्टर का नाम अभी सामने नहीं आया है।
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) ट्रेलर
लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज होने की बात कही जा रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गेमर्स अगले साल की शुरुआत में गेम रिलीज होने की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन इसमें 2025 तक भी देरी हो सकती है। लॉन्च की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है।
GTA 6 की कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, GTA 6 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 70 डॉलर से 90 डॉलर के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines