GTA 6 Update: GTA 6 का इंतजार दुनियाभर के करोड़ों गेमर्स कर रहे हैं. फिलहाल गेम की रिलीज 19 नवंबर 2026 तय मानी जा रही है. लेकिन अब एक एक्स Rockstar डेवलपर के बयान ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. उनका कहना है कि अगर गेम अगर गेम में आखिरी समय तक कोई बड़ी तकनीकी समस्या का या बग रह जाता है तो Rockstar रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटेगा. हालांकि दूसरी ओर फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही गेम का तीसरा ट्रेलर भई देखने को मिल सकता है.
एक्स Rockstar डेवलपर ने क्या कहा?
Rockstar Games में 2012 से 2019 तक एनिमेटर रहे यॉर्क ने Indy100 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कंपनी जल्दबाजी में तैयार किया गया गेम लॉन्च नहीं करती.अगर डेवलपर्स को लगता है कि गेम का कोई हिस्सा अभी और बेहतर बनाया जा सकता है, तो कंपनी रिलीज टालने का फैसला भी ले सकती है.
यॉर्क ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर गेम के आखिरी मिशन में भी डेवलपर्स को सुधार की जरूरत महसूस होती है तो Rockstar उसे ठीक करने के लिए रिलीज को 6 महीने तक आगे बढ़ा सकती है. उनके मुताबिक, कंपनी का फोकस समय पर लॉन्च से ज्यादा बेहतरीन क्वालिटी पर रहता है.
प्री-ऑर्डर पर नहीं पड़ेगा असर
एक्स डेवलपर का मानना है कि अगर रिलीज डेट आगे भी बढ़ती है तब भी GTA 6 के प्री ऑर्डर पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा Rockstar की लोकप्रियता ऐसी कि प्लेयर्स इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं.
ये भी पढ़ें-Airtel ने चुपके से बंद किया सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान! अब रिचार्ज के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं
हालांकि इन आशंकाओं के बीच कई संकेत ऐसे भी हैं बताते हैं कि गेम फिलहाल तय समय पर ही आ सकता है. प्रेडिक्शन मार्केट Polymarket में भी लोगों का भरोसा बना हुआ है. वहीं मिड जुलाई में Take-Two के CEO स्ट्रॉस जेलनिक ने निवेशकों से कहा था कि GTA 6 की 19 नवंबर 2026 की रिलीज फिलहाल प्लान के मुताबिक ही है.
क्या जल्द आएगा GTA 6 का तीसरा ट्रेलर?
फैंस अब Rockstar की अगली बड़ी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि 7 अगस्त को होने वाली Take-Two की अर्निंग्स कॉल से पहले या उसके आसपास GTA 6 का तीसरा ट्रेलर जारी किया जा सकता है.
पहले भी रिलीज डेट में हो चुकी है देरी
GTA 6 की रिलीज पहले भी टल चुकी है. नवंबर 2025 में शेयरहोल्डर्स की बैठक से ठीक पहले दूसरी बार देरी की जानकारी सामने आई थी. ऐसे में फैंस इस बार भी किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन गर्म होने पर आप भी तो नहीं करते ये गलती? वरना बैटरी से लेकर मदरबोर्ड तक हो सकता है भारी नुकसान
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines