Grelife 1500W PTC Room Heater: दिनभर चलने पर भी नहीं खर्च होगी बिजली, जानें इस हीटर की खासियत और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Grelife 1500W PTC Room Heater: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए है। सुबह-शाम की चल रही ठंड में रजाई के बिना गुजारा मुश्किल है। और तो और लोगों ने गीजर समेत हीटर को भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन सबके इस्तेमाल से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है।
गर्मी के मौसम की तुलना में सर्दियों में अधिक बिजली का बिल आने लगता है, जिसका कारण गीजर और हीटर का चलना माना जाता है। इन चीजों का इस्तेमाल करना तो बंद नहीं किया जा सकता लेकिन इनके इस्तेमाल के साथ बिजली के बिल को कम किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो पूरे दिन चलने पर भी बिजली का बिल ना के बराबर आएगा।
दरअसल, हम Grelife 1500W PTC हीटर की बात कर रहे हैं, जो बिना बिजली खर्च के चलता है। इसके इस्तेमाल से ठंडा कमरा भी गर्म हो जाता है। आप इस हीटर को ऑनलाइन तरीके से खरीद सकते हैं। ये हीटर सूर्य की रोशनी से चार्ज होकर आपके कमरे को गर्म करता है।
कीमत पर अगर गौर करें तो Grelife Room Heater के दाम थोड़े ज्यादा होते हैं। हालांकि, इसकी खासियत अन्य की तुलना में बेहतरीन है। अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट से आप इस हीटर को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 6,500 रुपये है। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से छूट के साथ खरीद सकते हैं।
बात करें खासियत की तो ये एक सोलर हीटर (Solar Heater) है जो धूप से चार्ज होकर चलता है। ये हीटर तीन मोड के साथ आता है। इसमें आपको High-1500w, Low-1000w और Eco Mode का ऑप्शन मिलता है। ये चलने पर बिना किसी शोर के कमरे को गर्म कर देता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: