Great Freedom Festival Sale 2023: हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आने वाली बिक्री का हमें काफी इंतजार रहता है। इसका कारण अधिक छूट के साथ मिलने वाली बेहतरीन डील्स और ऑफर्स हैं। हालांकि, अमेजन की ओर से इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) से पहले ही ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल को शुरू कर दिया गया है। इस दौरान लैपटॉप, टैब समेत कई स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है, जिनका फायदा उठाकर आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं।
वहीं, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फोन लेकर आए हैं जो अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival Sale 2023) के दौरान 10 हजार रुपये से कम कीमत में आ रहे हैं। आइए आपको 10 हजार रुपये से कम के कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।
Nokia G11 Smartphone
अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में नोकिया का जी11 स्मार्टफोन कम कीमत में लिस्टेड है। अमेजन पर नोकिया G11 को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फुल चार्जिंग पर इस फोन की 3 दिन तक बैटरी चलती है। इसमें 5050 एमएएच की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Samsung Galaxy M13 Smartphone
अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एम13 भी छूट के साथ मिल रहा है। इसका 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज 9,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो 50MP + 5MP + 2MP के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है।
ये भी पढ़िए- Laptop Tips and Tricks: स्लो चल रहा है लैपटॉप? ऐसे मिनटों में बढ़ाएं स्पीड
Realme Narzo N53 Smartphone
अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में आप रियलमी का लेटेस्ट नार्जो एन53 भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन पर रियलमी नार्जो एन53 की कीमत 8,999 रुपये है। इसकी कीमत पर 18 प्रतिशत छूट दी जा रही है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले है। इसमें 33w SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
Lava Blaze 2 Smartphone
लावा ब्लेज 2 भी अमेजन पर कम कीमत में मिल रहा है। 5,000mAh की बैटरी वाला ये फोन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में 8,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Unisoc T616 प्रोसेसर द्वारा संचालित ये फोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Tecno Spark 9 Smartphone
टेक्नो स्पार्क 9 फोन में 6.6-इंच HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन दी गई है। ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें MediaTek Helio G37 चिपसेट है। अमेजन पर टेक्नो स्पार्क 9 की कीमत 7,099 रुपये है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines