Great Freedom Festival Sale: 10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन, हाथ से जानें ना दें ये मौका!

Realme Narzo N53 , Samsung Galaxy M13, Nokia G11, Tecno Spark 9 , Lava Blaze 2, Amazon Great Freedom Festival Sale, Amazon, Great Freedom Festival Sale, smartphone under 10000

Great Freedom Festival Sale 2023: हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आने वाली बिक्री का हमें काफी इंतजार रहता है। इसका कारण अधिक छूट के साथ मिलने वाली बेहतरीन डील्स और ऑफर्स हैं। हालांकि, अमेजन की ओर से इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) से पहले ही ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल को शुरू कर दिया गया है। इस दौरान लैपटॉप, टैब समेत कई स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है, जिनका फायदा उठाकर आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं।

वहीं, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फोन लेकर आए हैं जो अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल (Amazon Great Freedom Festival Sale 2023) के दौरान 10 हजार रुपये से कम कीमत में आ रहे हैं। आइए आपको 10 हजार रुपये से कम के कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Nokia G11 Smartphone

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में नोकिया का जी11 स्मार्टफोन कम कीमत में लिस्टेड है। अमेजन पर नोकिया G11 को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फुल चार्जिंग पर इस फोन की 3 दिन तक बैटरी चलती है। इसमें 5050 एमएएच की बैटरी है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Samsung Galaxy M13 Smartphone

अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी एम13 भी छूट के साथ मिल रहा है। इसका 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज 9,649 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो 50MP + 5MP + 2MP के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है।

Realme Narzo N53 Smartphone

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में आप रियलमी का लेटेस्ट नार्जो एन53 भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन पर रियलमी नार्जो एन53 की कीमत 8,999 रुपये है। इसकी कीमत पर 18 प्रतिशत छूट दी जा रही है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच का डिस्प्ले है। इसमें 33w SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।

Lava Blaze 2 Smartphone

लावा ब्लेज 2 भी अमेजन पर कम कीमत में मिल रहा है। 5,000mAh की बैटरी वाला ये फोन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में 8,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Unisoc T616 प्रोसेसर द्वारा संचालित ये फोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Tecno Spark 9 Smartphone

टेक्नो स्पार्क 9 फोन में 6.6-इंच HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रीन दी गई है। ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें MediaTek Helio G37 चिपसेट है। अमेजन पर टेक्नो स्पार्क 9 की कीमत 7,099 रुपये है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ