Best Sound Bar under 10000: जब से बिग साइज स्क्रीन स्मार्ट टीवी मार्केट में आने लगे हैं तब से साउंडबार की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। आजकल साउंडबार काफी किफायती हो गये हैं। कम कीमत में अब आपको हाई क्वालिटी ऑडियो वाले साउंडबार आसानी से बाजार में मिल जायेंगे। इन दिनों IPL की धूम मची हुई है जबकि OTT पर नई फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।अब बिना साउंडबार के तो मज़ा पूरा नहीं होगा। ऐसे में अगर आप एक अच्छा और वैल्यू फॉर मनी साउंड बार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं…
GOVO GOSURROUND 950 साउंडबार
- कीमत: 7,999 रुपये
अगर आप एक किफायती साउंडबार की तलाश में हैं तो आप Govo Go surround 950 साउंडबार को चुन सकते हैं। यह 280W और 5.1 चैनल से लैस है। इसमें 6.5 इंच का सब-वूफर मिलगा जो हैवी बास का अनुभव देता है। फीचर्स की बात करे तो इसके साथ रियर ड्यूल सैटेलाइट्स, HDMI, AUX, USB , ब्लूटूथ, 5 Equalizer मोड्स की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको एक रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। अमेजन इंडिया पर यह साउंडबार आपको 7,999 रुपये की कीमत में मिल जायेगा।
JBL Cinema SB241 साउंडबार
- कीमत: 8,499 रुपये
JBL के साउंडबार अपनी शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।आप कंपनी का Cinema SB241 मॉडल चुन सकते हैं। ये डॉल्बी डिजिटल के साथ आता है। यह साउंडबार 110W और 2.1 चैनल से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें रिमोट कंट्रोल, HDMI ARC, ब्लूटूथ और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी फीचर मिलते हैं। ब्लूटूथ के जरिये आप इस साउंडबार को अपने स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसका साउंड काफी क्लियर और हैवी बास मिलता है। अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 8,499 रुपये है।
ZEBRONICS Juke BAR 7400 PRO साउंडबार
- कीमत: 6,999 रुपये
ज़ेब्रॉनिक्स ब्रांड का Juke BAR 7400 PRO साउंडबार आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह 180W और 5.1 चैनल इफ़ेक्ट के साथ आता है। इसमें एक 6.5 इंच का सबवूफर और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। इसके साथ आपको एक फुल फंक्शन रिमोट कंट्रोल भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, AUX, USB और ब्लूटूथ की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: 15 हजार रुपये से कम का 6000mAh बैटरी का 5G Smartphone भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
4 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
7 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
9 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines