Googlebook: Google ने अपनी नई AI-फोकस्ड लैपटॉप कैटेगरी Googlebook पेश कर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है. इन नए लैपटॉप्स को खास तौर पर Gemini Intelligence के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. Chromebook के करीब 15 साल बाद Google अब बिल्कुल नई लैपटॉप सीरीज लेकर आया है, जिसमें AI फीचर्स को सबसे बड़ा हथियार बनाया गया है.
Google ने Android Show I/O Edition के दौरान अपने नए Googlebook लैपटॉप्स को पेश किया. कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस AI और Gemini इंटीग्रेशन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. Googlebook में Chrome ब्राउजर और Google Play Store दोनों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स को एक स्मार्ट और आसान सिस्टम एक्सपीरियंस मिलने वाला है.
ये कंपनियां मिलकर बनाएंगी Googlebook
Google ने जानकारी दी है कि पहली पीढ़ी के Googlebook लैपटॉप्स को बनाने के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है. फिलहाल कंपनी ने इन लैपटॉप्स की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इन्हें इस साल fall season में लॉन्च किया जाएगा.
Gemini Intelligence के लिए खास डिजाइन
कंपनी का दावा है कि Googlebook दुनिया के पहले ऐसे लैपटॉप्स होंगे जिन्हें शुरुआत से ही Gemini Intelligence के लिए डिजाइन किया गया है. ये लैपटॉप एक नए modern OS पर काम करेंगे. हालांकि Google ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह Aluminium OS है या कोई दूसरा प्लेटफॉर्म.
ये भी पढ़ें-बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung की ये Smartwatch! कंपनी का गेमचेंजर फीचर
Magic Pointer बनेगा सबसे खास फीचर
Googlebook का सबसे बड़ा आकर्षण “Magic Pointer” फीचर होगा. इसे Google DeepMind टीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ कर्सर मूव करके Gemini AI से सुझाव पा सकेंगे. उदाहरण के तौर पर किसी ईमेल में दी गई तारीख पर पॉइंटर ले जाने से सीधे मीटिंग शेड्यूल की जा सकेगी.
Create your Widget फीचर देगा पर्सनल टच
इन लैपटॉप्स में Gemini आधारित Create your Widget फीचर भी मिलेगा. यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपने हिसाब से कस्टम विजेट तैयार कर सकेंगे. Gemini Gmail, Calendar और इंटरनेट सर्च से जानकारी लेकर पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड बनाएगा. जैसे फैमिली ट्रिप प्लान करते समय बुकिंग डिटेल्स और काउंटडाउन एक ही जगह दिखाई देंगे.
फोन और लैपटॉप के बीच आसान कनेक्टिविटी
Googlebook को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ पूरी तरह कम्पैटिबल बनाया गया है. यूजर्स अपने फोन के ऐप्स को सीधे लैपटॉप स्क्रीन पर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए अलग लैपटॉप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. यानी फोन जेब में रहेगा और काम लैपटॉप से हो जाएगा.
Quick Access फीचर करेगा फाइल शेयरिंग आसान
इन नए लैपटॉप्स में Quick Access फीचर भी मिलेगा. इसकी मदद से यूजर्स अपने एंड्रॉयड फोन में मौजूद फाइल्स को सीधे लैपटॉप के फाइल ब्राउजर में देख और इस्तेमाल कर सकेंगे. फाइल ट्रांसफर की झंझट खत्म हो जाएगी.
डिजाइन और लुक पर भी खास फोकस
Googlebook प्रीमियम डिजाइन और अलग-अलग साइज में आएंगे. कंपनी ने इनमें Glowbar डिजाइन एलिमेंट भी जोड़ा है, जिसे लाइव इवेंट के दौरान दिखाया गया. इससे लैपटॉप्स को एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिलेगा.
ये भी पढ़ें- अब पूरी तरह फ्री नहीं रहा WhatsApp! नई Plus सर्विस शुरू, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines