Google बहुत जल्दी अपने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए AI Chatbot Bard लॉन्च करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी निकट भविष्य में अपनी सभी डिवाइसेज पर एक विशेष होमस्क्रीन विजेट का ऑप्शन देगी। इस विजेट के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए कंपनी के एआई चैटबॉट बार्ड को यूज ले सकेंगे। हालांकि, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बार्ड को गूगल सर्च ऐप में इंटीग्रेट किया जाएगा या स्टैंडअलोन ऐप के तौर पर पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब सीधे WhatsApp से Facebook पर भी कर सकेंगे स्टोरी शेयर, यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर
क्या है Home Screen Widget
स्मार्टफोन या टैब की होम स्क्रीन पर दिखने वाला होम स्क्रीन विजेट एक छोटा ऐप या फीचर है। इसके जरिए यूजर्स गूगल सर्च सहित कई सुविधाओं का लाभ ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार होम स्क्रीन विजेट के रूप में बार्ड को शामिल करने के साथ, पिक्सल फोन उपयोगकर्ता सीधे अपने फोन की होम स्क्रीन से स्टोरीज और क्रिएटिव लेखन के अन्य रूपों को बनाने में सक्षम हो सकते हैं, या बातचीत के लिए संकेत दे सकते हैं, सीधे संबंधित ऐप में खुल सकते हैं।
अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि यह सिस्टम किस तरह काम करेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार यूजर्स संभवतया स्टाइल्स और फॉर्मेट्स की एक श्रृंखला में से अपनी सुविधानुसार ऑप्शन चुन सकेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिक्सल फोन पर होम स्क्रीन विजेट के रूप में बार्ड एआई के आने की कोई आधिकारिक रिलीज की तारीख नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि गूगल इसे आने वाले महीनों में पिक्सल उपयोगकर्ताओं के लिए रिलीज कर देगा।
यह भी पढ़ें: AC चलाते समय ध्यान रखें ये टिप्स तो बहुत कम आएगा इलेक्ट्रिसिटी बिल
पिक्सल सुपरफैन्स को मिला था AI Chatbot Bard आजमाने का मौका
इसी वर्ष मार्च में, गूगल ने कुछ पिक्सल सुपरफैन को बार्ड को आजमाने का मौका दिया था। द वर्ज की रिपोर्ट के अुनसार, टेक दिग्गज ने बार्ड तक पहुंचने के लिए ‘पिक्सल सुपरफैन के छोटे यादृच्छिक रूप से चयनित समूह’ की अनुमति दी। टेक दिग्गज ने यूजर्स को एक ईमेल में लिखा, “मीट बार्ड, गूगल का एक प्रारंभिक प्रयोग है जो आपको जेनेरेटिव एआई के साथ सहयोग करने देता है। हम आपको (हमारे पिक्सल सुपरफैन समुदाय के एक सदस्य) शुरूआती पहुंच की पेशकश करना चाहते हैं ताकि आप बार्ड के लॉन्च होते ही शुरू कर सकें और अपनी प्रतिक्रिया साझा कर सकें।” माना जा रहा है कि कंपनी इसे ChatBot से मुकाबले के लिए तैयार कर रही है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
6 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
8 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
11 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines