Google Translate Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिग्गज कंपनी गूगल ने अपनी ट्रांसलेशन सर्विस के 20 साल पूरे होने पर एक ऐसी जानकारी साझा की है जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. पिछले दो दशकों में दुनिया भर के करोड़ों लोगों ने गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल किया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा अनुवाद किस शब्द का हुआ? गूगल इंडिया ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वह कोई बहुत भारी-भरकम या तकनीकी शब्द नहीं था. वह एक बहुत ही साधारण और प्यारा सा वाक्यांश है जिसे हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं और वह है “Thank You” (थैंक यू). कंपनी ने इसे इंसानी भावनाओं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक बताया है जिसने भाषाओं की सरहदें तोड़ दी हैं.
2006 से अब तक का सफर
गूगल ट्रांसलेट की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और आज यह वेब, एंड्रॉयड और आईओएस पर एक अनिवार्य टूल बन चुका है. शुरुआती दिनों में यह सर्विस सांख्यिकीय मशीन अनुवाद (Statistical Machine Translation) पर आधारित थी, जो कई बार सटीक नतीजे नहीं दे पाती थी. लेकिन अब गूगल ने इसमें एआई-पावर्ड मॉडल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेश कर दिया है. इससे अनुवाद न केवल सटीक हुए हैं बल्कि अब वे पहले से ज्यादा प्राकृतिक और बोलचाल की भाषा के करीब महसूस होते हैं. 20 साल के इस सफर में गूगल ने सैकड़ों भाषाओं को जोड़कर पूरी दुनिया को एक डिजिटल गांव में तब्दील कर दिया है.
यह भी पढ़ें: मैनुअल गैस स्टोव या ऑटोमैटिक इग्निशन, क्या है बेहतर? जानिए किसे खरीदना है ज्यादा फायदेमंद
स्मार्ट फीचर्स ने बदली अनुवाद की दुनिया
सिर्फ टाइपिंग ही नहीं, गूगल ने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो किसी जादू से कम नहीं लगते. अब आप वॉयस ट्रांसलेशन के जरिए बोलकर अनुवाद कर सकते हैं या फिर कैमरा ट्रांसलेशन का इस्तेमाल करके किसी भी बोर्ड या मेन्यू कार्ड पर लिखे विदेशी शब्दों को अपनी भाषा में पढ़ सकते हैं. इसमें ऑफलाइन सपोर्ट और संदर्भ समझाने वाली एआई टेक्नोलॉजी ने इसे और भी स्मार्ट बना दिया है. भारत जैसे विविधता वाले देश के लिए गूगल ने विशेष तौर पर कई भारतीय भाषाओं और क्षेत्रीय बोलियों पर फोकस किया है, जिससे गांव-देहात के लोगों के लिए भी डिजिटल कम्युनिकेशन अब बेहद आसान और सुलभ हो गया है.
सोशल मीडिया पर इमोशनल हुए यूजर्स
गूगल इंडिया की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. लोग न केवल इस आंकड़े से हैरान हैं बल्कि खुश भी हैं कि दुनिया में आज भी कृतज्ञता और प्यार सबसे ऊपर है. यूजर्स अपनी-अपनी मातृभाषा में “थैंक यू” लिखकर गूगल को शुक्रिया कह रहे हैं. कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स करते हुए कहा कि यह शब्द दुनिया भर में भावनाओं को जोड़ने का सबसे सरल और असरदार तरीका है. यह खुलासा इस बात की तस्दीक करता है कि तकनीक चाहे कितनी भी एडवांस क्यों न हो जाए, इंसानी जुड़ाव और शिष्टाचार के मूल मंत्र हमेशा वही रहेंगे जो सदियों से चले आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
19 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
21 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
23 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines