Google Layoff: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका की वजह से नौकरियों पर संकट आना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल अपनी एड सेल्स यूनिट से 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। गूगल ने करीब एक साल पहले 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। ऐसे में एक साल बाद ये कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
दरअसल, विभिन्न प्लेटफार्मों पर गूगल के एड परचेज मशीन-लर्निंग तकनीक पर आधारित हो गए हैं। इससे कर्मचारियों पर उसकी निर्भरता भी कम हो गई है। पिछले कुछ साल में गूगल ने नए विज्ञापनों को क्रिएट करने के लिए एआई-पावर्ड टूल पेश किए हैं। कहा जा रहा है कि ये टूल इसके एनुअल रेवेन्यू को भी बढ़ा रहे हैं। गूगल को इससे अरबों डॉलर का फायदा हो रहा है।
AI की मदद
द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की कस्टमर सेल्स यूनिट में जॉब डिस्प्लेसमेंट या फिर लेऑफ हो सकता है। कथित तौर पर डिपार्टमेंट वाइज गूगल Ads मीटिंग के दौरान कंपनी में कुछ रोल्स को ऑटोमेट करने का निर्णय लिया गया था।
मई में गूगल ने ‘न्यू ऐरा ऑफ एआई पावर्ड एड’ को अनवील किया था। जिसमें गूगल Ads में नेचुरल लैंग्वेज कंवर्सेशनल एक्सपीरियंस मिलता है। इस पहल का उद्देश्य वेबसाइटों को स्कैन करने के साथ ही ऑटोमेटिक रूप से कीवर्ड, हेडलाइन, डिस्क्रिप्शन, इमेज और अन्य एसेट्स के लिए AI की मदद लेना है।
एआई-टूल परफॉर्मेंस मैक्स कर रहा हेल्प
एडवर्टाइजर्स के लिए एआई-टूल परफॉर्मेंस मैक्स (पीमैक्स) काफी हिट है। इससे एड डिजाइन में किसी कर्मचारी की जरूरत नहीं पड़ती। कॉस्ट इफेक्टिव एआई टूल वेबसाइट स्कैन के आधार पर विज्ञापन कंटेट तैयार करता है।
जैसे-जैसे पीएमएक्स जैसे एआई टूल विज्ञापनदाताओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, विज्ञापन डिजाइन और सेल्स में मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत भी कम होती जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक साल पहले तक लगभग 13,500 लोग सेल्स के लिए समर्पित थे।
ये भी पढ़ें: Safety Check से लेकर Memory Sever Mode तक, हैरान कर देंगे Google Chrome Browser के नए फीचर्स
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
17 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
18 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
20 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
21 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
22 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines