Google ने एक नया अपडेट जारी करने हुए Google Meet के लिए नया फीचर देने की घोषणा की है। इस फीचर के तहत अब यूजर्स गूगल मीट कॉल के दौरान दूसरे लोगों की वीडियो फीड बंद कर सकेंगे। इस संबंध में गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट लिख कर जानकारी दी है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगी जो वीडियो कॉल के दौरान दूसरे प्रतिभागियों से डिस्टर्ब नहीं होना चाहते हैं। यह फीचर वेब और मोबाइल डिवाईसेज, दोनों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने बताया कि नए फीचर से यूजर्स के एक्सपीरियंस पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा, केवल एक्स्ट्रा फेसिलिटी मिलेगी। सबसे बड़ी बात, जिन यूजर्स का वीडियो आप नहीं देखना चाहते, उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं दी जाएगी। इस नए फीचर के अलावा, गूगल वर्तमान में प्रस्तुत करने वाले लोगों के अलावा सभी फीड्स को ब्लॉक करना भी संभव बना रहा है।
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp Call भी कर पाएंगे रिकॉर्ड, ये हैं आसान टिप्स
गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स मीटिंग में शामिल होने से पहले ऑडियो ओनली चुनकर इसे सक्षम कर सकते हैं, हालांकि, यह अभी केवल मोबाइल उपकरणों पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह फीचर सभी गूगल वर्कस्पेस ग्राहकों के साथ-साथ लिगेसी जी सूट बेसिक और बिजनेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
इस बीच, गूगल ने मीट के लिए नए फीचर्स शुरू किए हैं, जिसमें एडमिन्स को अपने उपयोगकर्ताओं के लिए कस्टम बैकग्राउंड इमेज प्रदान करने की अनुमति देने की क्षमता भी शामिल है। कंपनी ने ने अपने नए ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि हमने अपने उपयोगकर्ताओं से सुना है कि आपके ब्रांड दिशानिर्देशों से मेल खाने वाले बैकग्राउंड महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान दृश्य पॉलिश के लिए महत्वपूर्ण हैं। नए फीचर के साथ, एडमिन गूगल मीट में बैकग्राउंड रिप्लेस फीचर के लिए इमेज का एक सेट प्रदान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines