Google Chrome का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान! तुरंत कर लें ये काम, वरना...
Edited By Simran Singh

Google Chrome
Edited By Simran Singh

Google Chrome
Google Chrome Update: दुनियाभर में गूगल अपनी खासियत के चलते जाना जाता है। इसके कई ऐप्स हैं जो लोगों के बीच चर्चाओं में रहते हैं जिनमें से एक क्रोम भी है। इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाना वाला ब्राउजर कहा जाता है। इसके माध्यम से यूजर्स अलग साइट और प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। ज्यादातर लोगों के फोन और कंप्यूटर में गूगल क्रोम उपलब्ध होता है। अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाए, इसे लेकर सरकार ने लोगों को एक अलर्ट जारी किया है।
सरकार ने गूगल क्रोम को खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी है। सरकारी नेशनल साइबर एजेंसी CERT-In ने इस ब्राउजर के इस्तेमाल को खतरनाक बताया है। साथ ही गूगल क्रोम को अपडेट करने की चेतावनी दी है। CERT-In एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करती है। हाल ही में इस एजेंसी ने गूगल क्रोम को लेकर हाई अलर्ट जारी करते हुए अपडेट करने के लिए कहा है।
CERT-In ने यूजर्स को Google Chrome को लेकर चेताया है और कुछ वर्जन में कई कमजोरियों का भी जिक्र किया है। इन जोखिमों में यूजर्स का डाटा चोरी, पर्सनल डिटेल्स चोरी, फिशिंग हमले, मैलवेयर संक्रमण और डेटा उल्लंघन शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने के साथ सुरक्षित रहने के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए, जिनमें लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना भी शामिल है।
ये भी पढ़िए- सावधान! आपके फोन में भी हैं ये ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट, गूगल ने इन 43 Apps को बताया खतरा!
आपको गूगल क्रोम का अपडेट वर्ज यूज करना चाहिए। इसके पहले कुछ वर्जन की सुरक्षा के मामले में कमजोरियां बताई जा रही है। हैकर्स इन क्रोम से आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। वेब पेमेंट्स एपीआई, प्रॉम्प्ट, स्विफ्टशेडर, वीडियो और वेबआरटीसी आदि क्रोम के कमजोरियों में शामिल हैं। हैकर्स और किसी तरह के ऑनलाइन फ्रोड से बचने के लिए यूजर्स अपना लेटेस्ट वर्जन वाला गूगल क्रोम जरूर अपडेट कर लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: