Flipkart Big Billion Days सेल में आधे से भी कम कीमत पर ले सकेंगे Google Pixel 9

Flipkart Big Billion Days 2025 में Google Pixel 9 पर धमाकेदार डील मिलने वाली है। इस सेल में आपको ये फोन अपनी लॉन्च कीमत के आधे दाम पर मिल सकता है। यहां जानें कैसे।

google pixel 9

Photo Source: pcmag

Offer On Google pixel 9 in Flipkart BBD Sale: इस बार Flipkart के Big Billion Days सेल में Google Pixel 9 खरीदना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लॉन्च कीमत 79,999 रुपये वाले इस फोन को इस सेल में सिर्फ 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह अब तक की सबसे बड़ी छूट होगी, जो कस्टमर्स के लिए एक गोल्डन चांस है।

विज्ञापन

सेल में कीमत और ऑफर्स

Flipkart ने क्लियर किया है कि Pixel 9 की कीमत 37,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा, ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये की एक्ट्रा छूट और पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इस तरह से फोन की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 34,999 रुपये रह जाती है। इच्छुक कस्टमर्स फ्लिपकार्ट पर Notify Me ऑप्शन का इस्तेमाल करके डील अपडेट्स पा सकते हैं।

विज्ञापन

Pixel 9 के फीचर्स

Pixel 9 चार शानदार रंगों में उपलब्ध है। Peony, Porcelain, Obsidian और Wintergreen। इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले, 10.5MP का फ्रंट कैमरा और 4,700mAh की बैटरी है। फोन Google के Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर से लैस है। रियर में 50MP का वाइड-एंगल लेंस और एक अतिरिक्त कैमरा है जो शानदार फोटोग्राफी एक्सिपिरियंस देता है।

विज्ञापन

Flipkart BBD सेल की डेट

बिग बिलियन डेज सेल 2025 में फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए 22 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बाकी यूजर्स 23 सितंबर से इसका लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में Google के अलावा Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स भी भाग ले रहे हैं।

एक्ट्रा ऑफर्स और डिस्काउंट

सेल में बैंक कार्ड्स के जरिए एक्ट्रा छूट का लाभ उठाया जा सकता है। Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज स्कीम और सुपर कॉइन्स जैसी सुविधाएं भी कस्टमर्स को अट्रैक्ट करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ