Google Pixel 8a Launch Price in India: भारतीय टेक मार्केट में गूगल पिछले कुछ सालों से अपनी खास जगह बनाने की कोशिश में है। सैमसंग, वनप्लस, आईफोन से लेकर अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। जबकि, नथिंग फोन भी अपनी सीरीज को पेश कर गूगल पिक्सल के फोन को टक्कर देने का ट्राई कर रहा है। गूगल के सस्ते पिक्सल में A सीरीज शामिल होती है जिसका लेटेस्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
जी हां, गूगल ने अपने लेटेस्ट पिक्सल A सीरीज, गूगल पिक्सल 8ए को भारत लॉन्च कर दिया है। पिछले साल मई 2023 में गूगल पिक्सल 7ए (Google Pixel 7a) को लॉन्च किया गया था, अब ए सीरीज में पिक्सल 8ए की एंट्री हो गई है। आइए गूगल पिक्सल 8ए की कीमत, प्री-ऑर्डर ऑफर्स और खासियत के बारे में जानते हैं।
बिना लॉन्च इवेंट के पिक्सल 8ए लॉन्च
ऐसा पहली बार हुआ है जब गूगल ने बिना लॉन्च इवेंट के अपना कोई डिवाइस पेश किया है। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपना 2024 Google I/O इवेंट 14 मई को आयोजित करने वाला है। इस दौरान गूगल की ओर से AI, Android 15 समेत अन्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को पेश किया जा सकता है।
Google Pixel 8a Launch Price in India
गूगल पिक्सल 8a के दो वेरिएंट- 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB भारत में लॉन्च किए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 52,999 और टॉप वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। दोनों फोन प्री-ऑर्डर के दौरान डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Realme GT Neo 6 की आ गई लॉन्च डेट, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Google Pixel 8a Pre-Order and Availability
गूगल पिक्सल 8a को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसे आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी कीमत पर बैंक ऑफर के जरिए 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को बदलने पर आप 9000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। SBI Card और एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा मिलने पर आप गूगल पिक्सल 8ए के प्री-ऑर्डर पर 13 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा आप Pixel बड्स A-सीरीज को भी सिर्फ 999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ऑफर भी प्री-ऑर्डर के तहत दिया जा रहा है।
Google Pixel 8a Sale Date
14 मई को Google I/O Event आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पिक्सल 8ए की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। कंपनी की ओर से 14 को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर ही पिक्सल 8ए बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। गूगल पिक्सल 8ए की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 14 मई को लाइव हो जाएगी। इस दौरान भी फोन पर बैंक और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स दिए जाएंगे।
Google Pixel 8a Key Specifications
- डिस्प्ले- 6.1 इंच फुल एचडी
- रैम- 8 जीबी
- ROM- 128 जीबी, 256 जीबी
- फ्रंट कैमरा- 13 मेगापिक्सल
- रियर कैमरा- 64 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल
- बैटरी- 4404 एमएएच
- प्रोसेसर- Google Tensor G3 चिप
ये भी पढ़ें- Apple IPad Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines