Google Pixel 8 Series का फिर से डिजाइन लीक, जानें कब तक होगा लॉन्च?
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 8 Series Launch Date India: मई में गूगल के I/O 2023 इवेंट में गूगल पिक्सल 8 सीरीज (Google Pixel 8 Series) के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें पिक्सल 8 (Pixel 8) और पिक्सल 8 प्रो (Pixel 8 Pro) शामिल होने की उम्मीद है। गूगल I/O 2023 इवेंट की तारीख जैसे-जैसे करीब है वैसे ही कंपनी के अपकमिंग मॉडल की जानकारी भी लीक हो रही है।
हाल ही में, कथित तौर पर गूगल पिक्सल 8 सीरीज से संबंधित केस रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं। कैमरों और माइक्रोफोन के लिए कटआउट के साथ वो अपने पिछले मॉडल गूगल पिक्सेल 7 सीरीज के समान डिज़ाइन का सुझाव देते हैं।
टेकगोइंग की एक रिपोर्ट में Pixel 8 और Pixel 8 Pro केस के कथित रेंडर्स पोस्ट किए गए हैं। उन्हें पावर बटन के लिए कट-आउट और दाएं किनारे पर स्पाइन पर वॉल्यूम रॉकर और स्पीकर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए नीचे देखा जा सकता है। कैमरा यूनिट दिखाने के लिए पीछे की तरफ एक कट-आउट है।
Pixel 8 का केस रेंडर पूर्ववर्ती के समान कर्व्ड किनारों के साथ एक उठा हुआ कैमरा बार की ओर इशारा करता है। ऐसा लगता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है। कैमरा बार पर एक माइक्रोफोन और एलईडी फ्लैश भी नजर आता है। Pixel 8 Pro के केस में कर्व्ड किनारों के साथ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार भी दिखता है। ये एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा जा सकता है। नए रेंडर पिछले लीक के अनुरूप हैं।
10 मई को Google अपने I/O 2023 इवेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इवेंट के दौरान टेक दिग्गज से Pixel 7a के साथ Pixel 8 सीरीज और Pixel Fold को भी लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि पिक्सल 8 में 6.16-इंच और पिक्सल 8 Pro में 6.7-इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: