Google Pixel 8 Pro भाई के चेहरे से हो रहा अनलॉक, Face ID आज कितना सिक्योर?  

Google Pixel 8 Pro में फेस अनलॉक सिस्टम के बारे में एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिससे इसकी सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है।

Google Pixel 8 Pro

Google Pixel 8 Pro: गूगल ने हाल ही में अपनी नई Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके तहत कंपनी ने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए हैं, लेकिन फोन पर नए फेस अनलॉक सिस्टम के बारे में एक परेशान करने वाली रिपोर्ट Reddit पर सामने आई है। जी हां, रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि नए Pixel 8 Pro फोन एक यूजर के भाई के फेस से अनलॉक हो रहा है। जो फोन की सिक्योरिटी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर देता है। खास बात यह है कि भाई कि जगह पिता का फेस काफी हद तक यूजर से मिलता है लेकिन फोन भाई के चेहरे से अनलॉक हो रहा है।

फोन में क्लास 3 सिक्योरिटी!

वहीं दूसरी तरफ Google ने इस बार फोन को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए Pixel 8 और Pixel 8 Pro पर फेस अनलॉक को अपग्रेड किया है। Google के अनुसार, स्मार्टफोन अब हाईएस्ट एंड्राइड बायोमेट्रिक क्लास 3 से लैस है। इसका मतलब है कि इसका यूज पेमेंट करने ऐप साइन-इन करने के लिए भी किया जा सकता है, जो कि Pixel 7 सीरीज पर संभव नहीं है। हालांकि ये Face ID आज कितना सिक्योर? चलिए जानते हैं।

Face ID आज कितना सिक्योर?

Apple ने 2017 में iPhone X के साथ फेस आईडी को पेश किया था। जबकि एंड्राइड पर 2011 से फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। अभी के लिए, यह कई iPhone, iPad Pro मॉडल और एंड्राइड फोन्स पर उपलब्ध है। बता दें कि फेस आईडी सिर्फ आपके चेहरे की तस्वीर नहीं लेता है। यह दो एलिमेंट्स के साथ काम करता है। सबसे पहले, ट्रूडेप्थ कैमरा जो यूजर के चेहरे पर कुछ बिंदुओं को प्रोजेक्ट करता है। दूसरा, यह चेहरे की इन्फ्रारेड तस्वीर भी कैप्चर करता है। जो इसे काफी सिक्योर बना देता है।

इसमें अभी कुछ खामियां

हालांकि टच आईडी की तुलना में आज भी इसमें कुछ खामियां हैं। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जिसमे समान देखने वाले लोगों के चेहरे से फोन अनलॉक हुए हैं। वहीं Apple का भी इस पर कहना है कि उनका सिस्टम भी जुड़वा बच्चों और भाई-बहनों के लिए उतना विकसित  नहीं है और 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रिकॉग्नाइज करने में अभी कुछ पीछे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ