Google Pixel 7a Price Leaked: गूगल अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल 7a को 10 मई को पेश करने वाला है। अब लॉन्च से पहले डिवाइस की यूरोपीय और यूके कीमत भी लीक हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड अपने इस स्मार्टफोन को अमेरिकी बाजार में US$499 (लगभग 40,775 रुपये) शुरुआती कीमत में पेश करेगा। यही कीमत यूरोपीय बाजार में भी होगी।

हाल ही में खबर आई थी कि, कंपनी Google Pixel 7a को 128 जीबी और 256 जीबी मॉडल में पेश कर सकती है। इसके साथ ही लीक के जरिए इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेश भी लीक हो गए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं इसके संभावित स्पेसिफिकेशन पर…

विज्ञापन

Google Pixel 7a के स्पेसिफिकेशन्स

हाल की रिपोर्ट से पता चलता है कि अपकमिंग गूगल पिक्सल 7 ए में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिवाइस Google के इन हाउस Tensor G2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। बाजार में पहले से मौजूद Pixel 7 और Pixel 7 Pro भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।

गूगल पिक्सल 7 ए को 8GB LPDDR5 रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। लीक के अनुसार, फोटोग्राफी के लिए गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 64MP का मेन कैमरा होगा वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 10.8MP सेंसर होगा।

विज्ञापन

बैटरी की बात करें तो फोन में 4,400 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो एक बार चार्ज होने के बाद 72 घंटे तक चल सकती है। यह 20W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। डिवाइस Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ