Google Pixel 7a Launch Date Price in India: पिछले काफी महीनों से गूगल पिक्सल 7ए अपनी लॉन्चिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फोन की अलग-अलग डिटेल्स लीक के जरिए ऑनलाइन सामने आ रही हैं। पिछली लीक्स की मानें तो गूगल पिक्सल 7ए 10 मई को होने वाले गूगल आईओ इवेंट के दौरान लॉन्च हो सकता है।
लॉन्च डेट के साथ ही फोन की कई जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ रही हैं। एक बार फिर पिक्सल 7 अफवाहों का हिस्सा बना है और इसके रंग विकल्प ऑनलाइन सामने आए हैं।
ये भी पढ़ेंः Lava Blaze 2 Review: सस्ते में देगा प्रीमियम एहसास! जानें कैसा है लावा ब्लेज 2
Google Pixel 7a Color Options (Leaked)
जर्मन ब्लॉग, विनफ्यूचर द्वारा लीक से कलर ऑप्शन्स का पता चला है। इसके मुताबिक फोन तीन रंगों में आ सकता है। ये कलर नीले, सफेद और ग्रे में होंगे। जबकि, इसका पिछला मॉडल Pixel 6a दो कलर के साथ आया था, जो सफेद और काले दो रंग विकल्पों के साथ है।
Google Pixel 7a Design Render (Leaked)
पिक्सल 7ए का रेंडर भी लीक हुआ है, जिससे पता चलता है कि फोन में भारी बदलाव नहीं होंगे। हालांकि, कुछ अंतर देखने को मिल सकते हैं। उदाहरण के लिए, Pixel 6a पर सॉलिड ब्लैक बार के विपरीत, फोन के रंग से मेल खाने के लिए हल्के ग्रेडिएंट के साथ बैक पर बार पर सिल्वर फिनिश हो सकती है।
Google Pixel 7a Camera (Leaked)
फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। जबकि, Pixel 6a फोन 12.2-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। ऐसा अगर हुआ तो पिक्सल 7ए पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेड कैमरा फीचर के साथ होगा।
ये भी पढ़ेंः खूशखबरी! 1 मई से होने जा रहा है बड़ा बदलाव, मोबाइल फोन से फर्जी Calls और SMS पर लगेगी लगाम
Google Pixel 7a Specifications (Leaked)
हुड के तहत पिक्सल 7a में इन-हाउस Google Tensor G2 SoC की सुविधा होगी, जो Google की मौजूदा Pixel 7 सीरीज को भी शक्ति प्रदान करता है। जबकि, Pixel 6a में Tensor G1 SoC मिलता है। अन्य प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो फोन में बड़ी बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर डिस्प्ले और 5G शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines