Google Pixel 7 Series: टेक दुनिया में गूगल का नया पिक्सल 7 सीरीज शामिल होने वाला है। लोगों से मौजूदा मॉडल पिक्सल 6 सीरीज को प्यार मिलने के बाद कंपनी ने पिक्सल 7 सीरीजी को मार्केट में उतारने का फैसला लिया है। इस सरीज के लॉन्च होने से पहले ही पिक्सल 7 के कुछ स्पेक्स लीक हो चुके हैं।
Google Pixel 7 Specs Leaked
गूगल का आगामी स्मार्टफोन पिक्सिल 7 के स्पेक्स लीक होने के बाद फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। इसमें कौन सा प्रोसेसर हो सकता है? इसमें बैटरी कितने एमएएच की होगी? फोन में कितना स्टोरेज हो सकता है आदि।
अभी पढ़ें – Xiaomi लाया सस्ता वॉशिंग मशीन, सिर्फ 15 मिनट में कपड़े की होगी धुलाई!
Google Pixel 7 Leaked Specs in India
ट्विटर पर गूगल पिक्सल 7 के कुछ स्पेक्स लीक हुए हैं। इसमें जानकारी दी गई है कि आगामी पिक्सल 7 सीरीज में क्या-क्या हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- डिस्प्ले- FHD+ 6.3-inch OLED के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 13
- प्रोसेसर- Google Tensor G2 SoC
- चिपसेट- Titan chip
- रैम- 8GB
- स्टोरेज- 256GB
- रियर कैमरा- 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रावाइड
- फ्रंट कैमरा- 11MP सेल्फी शूटर
- बैटरी- 4,700mAh के साथ 30W फास्ट चार्जिंग
- बैटरी चार्ज- सपोर्ट वायरलैस चार्जिंग
- अन्य फीचर्स- स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ LE
अभी पढ़ें – Airtel XSafe: घर की रखवाली करेगा ये जबरदस्त डिवाइस, जानिए खासियत और कीमत
Google Pixel 7 Launch Date in India
बात करें गूगल पिक्सल 7 के लॉन्चिंग की तो इसे 6 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कलर ऑप्शन और मूल्य निर्धारण कुछ समय पहले ही लीक हो चुके हैं। अल्ट्रा पिक्सेल 7 और प्रो दोनों फोन के डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल सकता है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि गूगल में आगामी स्मार्टफोन में मेमोरी कार्ड के लिए समर्थन जोड़ने की कोई उम्मीद नहीं है।
बात करें कीमत की तो गूगल पिक्सल के कीमत को लेकर भी कई अफवाह सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि फोन को पिछले मॉडल की कीमत के साथ ही पेश किया जा सकता है। गूगल पिक्सल 6 और पिक्सल 7 के बीच कीमत में कोई बदलाव नहीं हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से कुछ कहा नहीं गया है तो इस बारे में दावा भी नहीं किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines