Xiaomi लाया सस्ता वॉशिंग मशीन, सिर्फ 15 मिनट में कपड़े की होगी धुलाई!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi MIJIA 3kg Mini Washing Machine: शाओमी के ऐसा नाम है जो ज्यादातर लोगों की जुबां पर स्मार्टफोन से लेकर अन्य खास प्रोडक्ट्स के लिए पहले आता है। कंपनी शुरुआत से ही किफायती प्रोडक्ट्स के लिए लोगों के बीच मशहूर है। इस बार कंपनी ने मार्केट में एक नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की है।
शाओमी ने मिजिया मिनी वॉशिंग मशीन (MIJIA 3kg Mini Washing Machine) को चीन में लॉन्च किया है। इसमें MIJIA वॉशिंग मशीन को बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ तैयार किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
शाओमी ने 3 किलो की मिजिया मिनी वॉशिंग मशीन को काफी कम कीमत में उतारा है। चीनी मार्केट में इस वॉशिंग मशीन को 699 युआन (लगभग 8 हजार रुपये) के प्राइस टैक के साथ उतारा है। इस टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन से गंदे से गंदे कपड़े कुछ मिनटों में धुलकर साफ हो जाएंगे।
Xiaomi MIJIA 3kg Mini Washing Machine के जरिए बड़ी गठरी को तो नहीं धो सकते लेकिन अंडरवियर और बच्चों के कपड़ों को बड़े आसानी से धोया जा सकता है। इसके जरिए बच्चों के 12 जोड़ियों और 15 महिलाओं के अंडरवियर को धोया जा सकता है।
इस मिनी वॉशिंग मशीन से कपड़ों की अच्छे से धुलाई हो सकती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट में साफ तरह से कपड़ों की धुलाई हो सकती है। इसका डाइमेंशन 412 x 422 x 730mm है। बात करें वजन की तो ये केवल 19 किलोग्राम की है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: