Google Pixel 7 Price Discount Sale: गूगल का लेटेस्ट पिक्सल 7 कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है। फीचर्स और स्टॉक एंड्रॉयड की वजह से कई लोग इस फोन को पसंद करते हैं। इसे भारत में 59,999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि, ऑफर्स के तहत इस फोन को 40 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इस पर कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत 35000 रुपये के करीब पड़ सकती है। आइए इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Google Pixel 7 Price Discount Flipkart Sale

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 7 को 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन अगर आप इसे एचडीएफसी बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 7,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इससे इसकी कीमत घटकर 52,999 हो जाती है।

Google Pixel 7 Exchange Offer

यह डील बेहतर एक्सचेंज ऑफर के साथ की जा सकती है। फ्लिपकार्ट पुराने फोन पर 19,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। अगर आपके पास एक अच्छा फोन है और उसकी कंडीशन अच्छी है तो आपको ज्यादा वैल्यू मिलेगी। इसके साथ ही फोन की कीमत घटकर 34,999 रुपये हो जाती है। आपको बता दें कि अगर आपको पुराने फोन की कीमत 12 हजार रुपये तक मिल भी जाती है तो आप नए Google Pixel 7 को 40 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Google Pixel 7 Specifications

गूगल Pixel 7 में 6.32 इंच का डिस्प्ले है, जो 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Tensor G2 प्रोसेसर और 8GB तक रैम है। इस फोन में 4,355mAh की ली-आयन बैटरी है, जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 10.8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ