Google Pixel 7 and Pixel 7 Pro First Sale in India: भारत में पहली बार आज यानी 13 अक्टूबर को गूगल का लेटेस्ट स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट के जरिए गूगल पिक्सल 7 (Google Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) को डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। आइए आपको गूगल पिक्सल 7 सीरीज (Google Pixel 7 Series) पर मिल रहे ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।
Google Pixel 7 के स्पेसिफिकेशन
गूगल पिक्सल 7 में 6.3 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Android 13 का ऑपरेटिंग सिस्टम है। ये फोन Google Tensor G2 चिपसेट के साथ है। इसमें 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 10.8MP सेल्फी शूटर कैमरा है। इसमें 4,355mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
अभी पढ़ें – Amazon Diwali Sale: इन स्मार्ट स्पीकर्स से लेकर ई-बुक रीडर पर भारी छूट! जानिए
Google Pixel 7 Price in Flipkart India
भारत में गूगल पिक्सल 7 का 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। इसकी कीमत 59,999 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन- Snow, Obsidian और Lemongrass है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 18,900 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, अपनी डिमांड के चलते फोन सोल्ड आउट हो गया है।
Google Pixel 7 Pro के स्पेसिफिकेशन
गूगल पिक्सल 7 प्रो में 6.7 इंच का QHD+ OLED LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। ये भी Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और Google Tensor G2 चिपसेट प्रोसेसर के साथ है। इसमें 50MP मुख्य + 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल + 48MP टेलीफोटो सेंसर के साथ तीन रियर कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
अभी पढ़ें – Infinix 43 Y1 TV: आ गया किफायती स्मार्ट टीवी, फीचर्स जानकर आप भी चाहेंगे खरीदना!
Google Pixel 7 Pro Price in Flipkart India
भारत में गूगल पिक्सल 7 प्रो का 12जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज उपलब्ध है। इसके तीन कलर ऑप्शन- Hazel, Obsidian और Snow है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 84,999 रुपये है। इस फोन पर 16,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ये फोन खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। सेल शुरू होते ही ये आउट ऑफ स्टोक हो चुका है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines