Google Pixel 6a की कीमत में कटौती! 1000 से भी कम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 6a Price Discount and Offers: गूगल जल्द ही अपना पिक्सल 7ए और पिक्सल 8 सीरीज को पेश करने वाला है। दोनों ही फोन का बेसब्री से इंतजार है और ये फोन गूगल के आईओ इवेंट 2023 (Google I/O Event) में लॉन्च हो सकता है। जबकि, कंपनी के मौजूदा फोन को सस्ते में खरीदे का मौका है।
दरअसल, गूगल पिक्सल 6ए को असल कीमत से काफी कम में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट पर इन दिनों चल रही बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) में गूगल पिक्सल 6ए भारी छूट के साथ के साथ लिस्टेड है। 4 मई से शुरू फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में फोन पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में गूगल पिक्सल 6ए को 36 प्रतिशत छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका 128 जीबी वेरिएंट 43,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में लिस्टेड है। इस तरह से फोन की कीमत पर कुल 16 हजार रुपये की छूट मिल जाती है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर से फोन और भी सस्ता हो सकता है।
सेल के दौरान सबसे ज्यादा छूट का लाभ एक्सचेंज ऑफर से ही हो सकता है। गूगल पिक्सल 6ए को 26,250 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में आप अपना पुराना फोन बदलकर छूट का फायदा उठा सकते हैं।
शर्त के अनुसार एक्सचेंज किया जा रहा फोन अच्छे कंडिशन के साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आना चाहिए। इसके बाद ही पूरा लाभ मिलने की संभावना है जिसके बाद 27,999 रुपये का फोन 26,250 रुपये की छूट के बाद 1,749 रुपये का पड़ सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: