Vi का नया रिचार्ज प्लान लॉन्च, 108 दिन की वैधता के साथ मिल रही है ये खास सुविधा
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vi New Recharge Plan: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों में तीसरे नंबर पर आने वाली वीआई यानी वोडाफोन आइडिया कई तरह के प्लान ऑफर करती है। वीआई के पास कई रिचार्ज प्लान है जो किफायती होने के साथ कई बेनिफिट्स से भरपूर होते हैं।
हाल ही में वीआई ने अपना एक नया रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 50 रुपये से कम है। दरअसल, वीआई की ओर से नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान 45 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये एक किफायती प्लान है जिसमें 180 दिनों की वैधता मिलती है। आइए आपको वोडाफोन आइडिया के 45 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बेनिफिट्स बताते हैं।
वोडाफोन आइडिया ने 45 रुपये का एक शानदार प्लान पेश किया है, जिसमें मिस्ड कॉल अलर्ट फीचर दिया जा रहा है। 180 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा देता है। आप इस प्लान को कंपनी की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं। आपको इस प्लान की सुविधा ‘Others’ सेक्शन में जाकर मिल जाएगा।
अगर आपके पास काफी कॉल्स आती रहती है या बिजी शेड्यूल होने के कारण आपसे कॉल मिस हो जाती है तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। इसमें मिस्ड कॉल अलर्ट फीचर दिया गया है। इसके तहत अगर आप कोई कॉल मिस कर देते हैं तो Vi की ऑफिशियल मोबाइल ऐप से मिस्ड कॉल अलर्ट मिल जाएगा।
अगर आप कॉलिंग, मैसेजिंग, डेटा, ओटीटी जैसे बेनिफिट्स चाहते हैं तो आपको इस प्लान में ये सारी सुविधा नहीं मिलेगी। इन सब सुविधाओं के लाभ के लिए आपको अलग से रिचार्ज करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: