Google Pixel 6 Model Android 15 Update: गूगल ने हाल ही में अपनी Pixel 9 सीरीज को पेश किया है जिसके साथ ही अब कंपनी धीरे-धीरे Android 15 का अपडेट भी रोल आउट कर रही है। लेटेस्ट सीरीज के साथ-साथ कंपनी अपने पुराने मॉडल्स को भी ये अपडेट दे रही है। हाल ही में Pixel 6 स्मार्टफोन यूजर्स को भी Android 15 का अपडेट मिला है लेकिन इसी के साथ यूजर्स को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने बताया है कि अपडेट करने के बाद उनके फोन पूरी तरह से बंद हो गए हैं और फिर से ऑन नहीं हो रहे हैं। यह समस्या पिछले हफ्ते से सामने आ रही है और कई यूजर्स को परेशान कर रही है।
फोन बन गया ‘डिब्बा’?
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब Pixel 6 यूजर्स को अपडेट के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ा है। पहले भी कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि अपडेट के बाद उनके फोन का स्टोरेज खराब हो गया था या फोन अचानक बंद हो जा रहा था। लेकिन, इस बार की समस्या बहुत गंभीर है क्योंकि कई यूजर्स के फोन पूरी तरह से बेकार हो गए हैं।
क्या है समस्या की वजह?
AndroidPolice की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में “प्राइवेट स्पेस” फीचर को ऑन करने के बाद यह समस्या आई है। हालांकि, सभी मामलों में ऐसा नहीं हुआ है। कुछ यूजर्स का फोन बिना किसी कारण के भी बंद हो गया है।
ये भी पढ़ें : Apple फैंस के लिए बुरी खबर! ये ‘मोस्ट एक्सपेंसिव’ प्रोडक्ट नहीं बनाएगी कंपनी; जानें क्यों?
क्या करें Pixel 6 यूजर्स?
अगर आपके पास Pixel 6 फोन है तो अभी Android 15 अपडेट करने से बचें। जब तक गूगल इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकालता, तब तक अपडेट को रोक कर रखना ही बेहतर है। अभी कुछ दिन वेट करें तो नए अपडेट को भी तुरंत इनस्टॉल न करें। पहले यूट्यूब या किसी और अन्य प्लेटफार्म पर जाकर अपडेट का रिव्यू चेक करें।
इस समस्या पर Google ने क्या कहा?
गूगल ने अभी तक इस समस्या के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यह समस्या सिर्फ Pixel 6 मॉडल तक ही सीमित नहीं है। कुछ Pixel 8 Pro यूजर्स ने भी शिकायत की है कि उनके फोन का बैक जेस्चर काम नहीं कर रहा है। Android 15 अपडेट के बाद Pixel 6 यूजर्स को आ रही समस्याएं एक गंभीर मुद्दा है। Google को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। तब तक, Pixel 6 यूजर्स को सावधान रहना चाहिए और अपडेट करने से पहले अच्छी तरह से इसका रिव्यू चेक कर लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines