Apple फैंस के लिए बुरी खबर! ये 'मोस्ट एक्सपेंसिव' प्रोडक्ट नहीं बनाएगी कंपनी; जानें क्यों?

Apple Vision Pro Production: एप्पल ने यूजर की डिमांड को पूरा करने के बाद अपने Vision Pro मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट का प्रोडक्शन कम कर दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल के अंत तक इसका प्रोडक्शन बंद हो सकता है, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर Luxshare असेंबली बंद कर रहा है।

Apple Vision Pro Production

Apple Vision Pro Production: हाल ही में एप्पल ने अपनी नई आईफोन 16 सीरीज को पेश किया था। जिसे खरीदने के लिए एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइने देखने को मिली थी। एप्पल जब भी कुछ लॉन्च करता है तो एप्पल के दीवाने उसे खरीदने पहुंच जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि Apple एक ऐसा चश्मा भी बनाता है जो कंपनी का सबसे महंगा प्रोडक्ट है।

जी हां, इस चश्मे का नाम है विजन प्रो। यह एक खास तरह का चश्मा है जो आपको एक नई दुनिया में ले जा सकता है। आप इस चश्मे के जरिए गेम खेल सकते हैं, डिजाइन बना सकते हैं और यहां तक कि दोस्तों के साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

क्यों है ये इतना महंगा?

विजन प्रो इतना महंगा इसलिए है क्योंकि इसमें बहुत ही खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। यह चश्मा आपको वर्चुअल दुनिया और असली दुनिया को एक साथ देखने देता है। इसीलिए इसे मिक्स्ड रियलिटी चश्मा भी कहते हैं।

Apple Vision Pro Production

क्यों बंद हो रहा है प्रोडक्शन?

एप्पल ने इस चश्मे का प्रोडक्शन कम कर दिया है क्योंकि लोग इसे उतना पसंद नहीं कर रहे हैं जितना एप्पल को उम्मीद थी। इसकी एक वजह इसकी बहुत ज्यादा कीमत भी है। एप्पल अब एक और Vision Pro बनाने की तैयारी कर रहा है जो पहले वाले से सस्ता होगा।

सीईओ टिम कुक ने विजन प्रो पर क्या कहा?

हाल ही में, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी हमेशा हर चीज को ज्यादा से ज्यादा बेचना पसंद करती है, क्योंकि आखिरकार, हम चाहते हैं कि हमारे प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों के हाथों में हों। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ, सब कुछ बेहतर हो जाता है और यह भी बेहतर और बेहतर होता जाएगा। मुझे लगता है कि आज के समय में यह सिर्फ एक प्रोडक्ट है, जिसे एक इकोसिस्टम बनाने की तरह देखा जा रहा है और 3,500 डॉलर में, यह एक बड़े पैमाने पर बिकने वाला प्रोडक्ट नहीं है। जो लोग आज कल की टेक्नोलॉजी चाहते हैं यह उनके लिए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ