Upcoming Smartphones In August: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रेह हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि अगस्त 2026 में भारतीय बाजार में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इस महीने प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड रेंज बटज सेगमेंट तक कई नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे. Google अपनी Pixel 11 सीरीज से लेकर इसमें वीवो और रियलमी जैसी कंपनी के फोन्स शामिल है. यहां हम आपको उनकी डिटेल्स बना रहे है.
Google Pixel 11 Series की होगी एंट्री
Google ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Pixel 11 सीरिज 12 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च होगी. इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी नया टेंसर G6 चिपसेट दे सकती है, जिसे नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है. फोन Android 17 के साथ आ सकते हैं और इनमें नया पिक्सल ग्लो नोटिफिकेशन लाइट फीचर भी देखने को मिल सकता है. लीक के मुताबिक इस सीरिज की कीमत पिछले मॉल के मुकाबले लगभग 100 डॉलर यानी 9 से 10 हजार तक ज्यादा हो सकती है.
Vivo S2 की होगी वापसी
Vivo करीब 7 साल बाद भारत में आपनी S सीरीज वापसी करने जा रहा है. Vivo S1 के बाद अब Vivo S2 लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने फिलहाल सिर्फ फोन का डिजाइन टीज किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अगस्त की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. लीक्स के मुताबिक 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले, फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर, OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp ऐप के बिना होगी ऑडियो-वीडियो कॉल! शुरू हुई वेब कॉलिंग, आए ये धांसू फीचर्स
Poco M8 Power पर भी रहेगी नजर
इस महीने पोको भी अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी के पुष्टी की है कि oco M8 Power भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी पहले ही इसके डिजाइन और मेन फीचर्स की जानकारी दे चुकी है. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगा पिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है. साथ ही इसमें 7 इंच का OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.
Redmi Note 17 भी देगा कड़ी टक्कर
Xiaomi ने Redmi Note 17 मास्टर एडिशन को 6 अगस्त को लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी इस फोन की बैड़ी बैटरी को इसकी सबसे बड़ी खासियत बता रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 8,000mAh की बैटरी, 7 इंच का OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है. वहीं इसकी कीमत 30000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.
खरीदने से पहले कर सकते हैं इंतजार
अगस्त में लॉन्च होने वाले फोन्स अलग-अलग बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए जा रहे हैं. अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो अलगे कुछ हफ्तों का इंतजार करना समझदारी हो सकती है . इससे आपको लेटेस्ट फीचर्स, बड़ी बैटरी और नए हार्डवेयर के साथ ज्यादा विकल्प चुनने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें- क्या 25 अगस्त से भारत में बंद हो जाएगा Instagram? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
Apple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 hr agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
5 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
6 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
23 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines