अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और कैमरा, AI फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Google Pixel 11 सीरीज भारत में लॉन्च हो चुकी है. Google की इन नई Pixel 11 सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और फोल्डेबल Pixel 11 Pro Fold फोन शामिल हैं. नई सीरीज में पहले के मुकाबले पतला कैमरा डिजाइन, बेहतर जूम, अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स और ज्यादा स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं.
Google Tensor G6 चिपसेट से लैस हैं फोन
Google Pixel 11 सीरीज के सभी चार मॉडल में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. यह कंपनी का अब तक का सबसे तेज और पावरफुल चिपसेट बताया जा रहा है. इसमें लेटेस्टट Gemini Nano मॉडल का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन में AI आधारित फीचर्स पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेंगे. Google का कहना है कि ये फोन Gemini Intelligence के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो यूजर्स को रोज के कामों में समय बचाने वाली और पर्सनल मदद करेगा.
IP68 रेटिंग के साथ बेहतर मजबूती
नई Pixel सीरीज में कंपनी ने फोन की ड्यूरेबिलिटी पर भी ध्यान दिया है. सभी चार मॉडल को IP68 रेटिंग मिली है. इसके अवाना फोन में 5x टेलीफोटो कैमरा और बेहतर Gemini AI के दमदार फीचर्स हैं. Google पिछले कुछ सालों से अपने Pixel फोन में AI फीचर्स को लगातार बढ़ा रहा है और Pixel 11 सीरीज में भी इसका असर साफ दिखाई देता है.
Pixel 11 सीरीज का कैमरा पहले से पतला
Pixel 11 में कैमरा सेटअप को अपग्रेड करने के साथ कैमरा मॉड्यूल को भी पहले के मुकाबले 40 फीसदी पतला किया गया है. फोन के पीछे 48MP का वाइड कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का 5x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
Magic Capture से एक क्लिक में फोटो और वीडियो
Pixel 11 सीरीज में Magic Capture ना का एक नया मोड दिया गया है. इसकी मदद से यूजर शटर बटन को सिर्फ एक बार टैप करके फोटो और वीडियो की एक सीरीज कैप्चर कर सकता है. यह फीचर खास तौर पर उन पलों को रिकॉर्ड करने में काम आ सकता है, जिन्हें एक ही फोटो में कैद करना मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें- AI फोटो और असली तस्वीर में फर्क बताएगा iPhone! Apple ला रहा नया Photo Authentication फीचर
रात में तेजी से फोटो खींचेगा Instant Night Sight
Google ने Pixel 11 सीरीज में Instant Night Sight फीचर भी जोड़ा है. कंपनी के मुताबिक. ये फीचर कम रोशनी और अंधेरे के मुकाबले तेजी से फोटो फैप्चर करता है. यानी रात में फोटो लेते समय यूजर को एक्सपोजर पूरा होने तक फोन को लंबे समय तक एक ही जगह पर स्थिर रखने की जरूरत कम होगी.
Pixel 11 सीरीज के कलर ऑप्शन
Google Pixel 11 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर शामिल हैं. वहीं Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर में खरीदा जा सकेगा.
Pixel 11 सीरीज की भारत में कीमत
| मॉडल | RAM | स्टोरेज | शुरुआती कीमत | टॉप मॉडल की कीमत |
|---|---|---|---|---|
| Google Pixel 11 | 89,999 रुपये | 1,04,999 रुपये | ||
| Google Pixel 11 Pro | 12GB | 256GB | 1,19,999 रुपये | 1,34,999 रुपये |
| Google Pixel 11 Pro XL | 1,34,999 रुपये | 1,49,999 रुपये |
Pixel 11 Pro मॉडल के फीचर्स
Pixel 11 Pro में Actua LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और उसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है. फोन में फोन को Canyon, Olive, Fog और Obsidian चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन में फोन में 4,850mAh की बैटरी मिलती है.
Pixel 11 Pro XL में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी
Pixel 11 Pro XL के ज्यादातर फीचर्स Pixel 11 Pro जैसे ही हैं. दोनों फोन में सबसे बड़ा अंतर स्क्रीन और बैटरी के आकार का है। Pixel 11 Pro XL में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है. इसमें 5,115mAh की बैटरी मिलती है. ऐसे में जो यूजर्स बड़ी स्क्रीन के साथ ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं, उनके लिए Pixel 11 Pro XL ज्यादा बड़ा विकल्प है.
ये भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 पर बंपर ऑफर! सेल में 11,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन, जानें कहां है डील
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
8 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
10 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
12 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
13 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
15 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines