Google pixel 10a: गूगल ने अपने सस्ते लेकिन दमदार स्मार्टफोन सेगमेंट को और मजबूत करने की तैयारी कर ली है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 18 फरवरी को नया AI-पावर्ड Pixel 10a लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि यह लॉन्च तय समय से पहले हो रहा है और इसके जरिए गूगल ज्यादा किफायती दाम में एडवांस AI फीचर्स देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है.
YouTube वीडियो से हुआ अचानक ऐलान
Pixel 10a की घोषणा गूगल ने एक YouTube टीजर वीडियो के जरिए की है. इस ऐलान ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि आमतौर पर A-सीरीज के पिक्सल फोन साल के थोड़ा बाद के हिस्से में आते हैं. वीडियो में फोन के डिजाइन की पहली झलक दिखाई गई है.
डिजाइन में मामूली लेकिन अहम बदलाव
टीजर के मुताबिक Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक अपने पिछले मॉडल जैसा ही है. हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर कैमरा सेटअप में दिखता है. फोन में फ्लैट डुअल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पूरी तरह फोन की बॉडी के साथ फ्लश है. पिछले साल के मॉडल में कैमरे के चारों ओर उभरा हुआ लिप देखने को मिला था.
हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन पर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल गूगल ने Pixel 10a के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. कंपनी ने प्रोसेसर, कैमरा सेंसर या बैटरी जैसी डिटेल्स को लेकर चुप्पी साध रखी है, जिससे लॉन्च को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
A-सीरीज क्यों है गूगल के लिए अहम
Pixel A-सीरीज फोन गूगल के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं, क्योंकि ये नए यूजर्स को Pixel इकोसिस्टम से जोड़ते हैं. कम कीमत होने के बावजूद इन डिवाइस में लेटेस्ट Gemini AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है. इनमें Gemini Live और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल रहते हैं.
Pixel 10 सीरीज की मौजूदा रेंज
फिलहाल गूगल की Pixel 10 सीरीज में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के स्मार्टफोन शामिल हैं. Pixel 10 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 72 हजार रुपये के आसपास बैठती है. वहीं Pixel 10 Pro 999 डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये से शुरू होता है. बड़े डिस्प्ले वाले Pixel 10 Pro XL की कीमत 1,199 डॉलर है, जो भारतीय बाजार में करीब 1.08 लाख रुपये के बराबर होती है. इसके अलावा गूगल का फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10 Pro Fold 1,799 डॉलर की शुरुआती कीमत पर आता है, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 1.63 लाख रुपये के करीब बनती है.
कम कीमत में प्रीमियम अनुभव की उम्मीद
Pixel 10a से गूगल को खासतौर पर भारत जैसे बाजारों में फायदा मिलने की उम्मीद है, जहां लोग कम कीमत में प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं. इसके साथ ही Pixel फोन गूगल की AI सर्विस और सब्सक्रिप्शन को लंबे समय में आगे बढ़ाने का जरिया भी बनते हैं. हालांकि गूगल Pixel 10a को इसी कीमत पर लॉन्च करेगा ये अभी साफ नहीं हुआ है
AI बना स्मार्टफोन कंपनियों की नई जंग
आज के समय में स्मार्टफोन कंपनियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे बड़ा मुकाबले का मैदान बनता जा रहा है. भले ही AI अभी स्मार्टफोन बिक्री का सबसे बड़ा कारण न हो, लेकिन भविष्य की दिशा तय करने में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें- UPI को लेकर बड़ा अपडेट, विदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा, अब दुनिया भर में आसानी से होगा पेमेंट!
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
29 mins agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines