Pixel 10 Series: Google अपनी स्मार्टफोन सीरीज का लेटेस्ट एडिशन Pixel 10 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। आज टेक जायंट गूगल के मेगा इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ में गूगल अपने फैंस के लिए Google Pixel 10 सीरीज पेश करेगा। लंबे इंतजार के बाद अब स्मार्टफोन लवर्स नई Pixel सीरीज को देखने और खरीदने के लिए तैयार और एक्साइटेड हैं।
Pixel की इस सीरीज में इस बार गूगल चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। Google Pixel 10, Google Pixel 10 Pro, Google Pixel 10 Pro XL और Google Pixel 10 Pro Fold। गूगल का ये मेगा इवेंट न्यूयॉर्क, अमेरिका आयोजित किया जाएगा। जो भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगा। जिसे गूगल के ऑफिशइयल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
लॉन्च को लेकर फैंस एक्साइटेड
Pixel 10 सीरीज को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। कई महीनों से इस सीरीज को लेकर चर्चा हो रही है और कई लीक्स भी सामने आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि गूगल इस बार कैमरा और प्रोसेसर में बड़े बदलाव करेगा।
ये हो सकती है संभावित कीमत
Pixel 10 सीरीज की कीमत को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। जिसके हिसाब से इसके बेसिक वेरिएंट Pixel 10 की कीमत लगभग 70 हजार से 80 हजार तक हो सकती है। वहीं सबसे टॉप वेरिएंट Pixel 10 Pro XL की कीमत लगभग 1,20,000 रुपये तक हो सकती है।
एक्सपेक्टेड फीचर्स
- कैमरा- फोन के बेसिक वेरिएंट में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो की प्रो वेरिएंट की तुलना में थोड़ा कमजोर। वहीं Pixel 10 Pro और Pro XL में पिछले वेरिएंट की तरह कैमरा ही सेम कैमरा है, लेकिन उसमें कुछ सुधार किए गए हैं। फोल्डेबल वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी फोन्स में 42MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- डिस्प्ले और प्रोसेसर- इस सीरीज में 6.3 इंच की बड़ी LTPO OLED स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। वहीं Google Tensor G5 चिपसेट, 3nm टेक्नोलॉजी, बैटरी बचाने में मदद करेगा।
- सॉफ्टवेयर और बैटरी- Pixel की इस सीरीज में Android 15 और भरपूर AI फीचर्स को शामिल किया गया है। ताकि इसे यूजर फ्रेंडली बनाया जा सके। वहीं इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
3 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
7 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
9 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
10 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
10 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines