कम प्राइज में अच्छी डील, Nothing Phone 3a Pro पर अब 5 हजार तक की छूट, यहां मिलेगा डिस्काउंट

Nothing Phone 3a Pro की कीमत में 5 हजार तक की छूट मिल रही है। अब यह फोन Flipkart Super Value Week Sale में 30 हजार के अंदर मिल रहा है। पढ़ें कैसे अप्लाई होगा डिस्काउंट।

Nothing Phone 3a Pro

Credit- News 24 Graphics

Nothing Phone 3a Pro पर अब 5 हजार तक की छू मिल रही है। यह मिड-बजट स्मार्टफोन था जो इसी साल लॉन्च हुआ था और अब इसे सेल में कम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। यह सेल फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर शुरू हो गई है। फोन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है इसका ट्रिपल कैमरा सेटअप, जिसमें तीनों ही 50MP के सेंसर दिए गए हैं।

कैसे मिल रहा डिस्काउंट

ये फोन तीन वेरिएंट्स पहला 8GB RAM + 128GB, दूसरा 8GB RAM + 256GB और तीसरा 12GB RAM + 256GB में आता है। सेल में इसकी शुरुआती कीमत 29 हजार 999 रुपये है। साथ ही, बैंक ऑफर के लगाकर इस पर दो हजार का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

लॉन्चिंग के टाइम इसकी बेस कीमत 32 हजार 999 रुपये थी, जो अब 3 हजार कम हो गई है। वहीं, बाकी वेरिएंट्स की कीमत अब 31 हजार 999 और 33 हजार,999 हो गई है।

मोबाइल के फीचर्स

  • डिस्प्ले- फोन में 6.7-इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन मिलती है जिसका  120Hz रिफ्रेश रेट है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Panda Glass प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • प्रोसेसर और स्टोरेज: इनकी बात की जाए ते Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग को स्मूद बनाता है। वहीं फोन 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
  • बैटरी- 5000mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस रेंज के फोन्स में एक अच्छा ऑप्शन है।
  • कैमरा- रियर कैमरा में 50MP मेन + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो दिया गया है वहीं 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी- Bluetooth 5.4, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, GPS और NFC का सपोर्ट दिया गया है।

अब ये फोन कम दाम में हाई-एंड फीचर्स के साथ मिल रहा है, जिससे यह मिड-बजट सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बन गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ