News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Google एक बार फिर स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने की तैयारी में है। आने वाली Pixel 10 सीरीज को लेकर टेक्नोलॉजी के शौकीनों में जबरदस्त उत्साह है। लीक हुई जानकारियों के अनुसार, यह सीरीज न सिर्फ शानदार डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आएगी, बल्कि इसमें Google का अब तक का सबसे पावरफुल चिप Tensor G5 भी होगा। कहा जा रहा है कि ये फोन iPhone को सीधी टक्कर देगा। अगर आप एक नया और दमदार स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Pixel 10 सीरीज का इंतजार करना वाकई में आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Google की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 10 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। एक नई लीक के अनुसार, यह फोन सीरीज 13 अगस्त 2025 को लॉन्च हो सकती है। पहले ऐसी खबरें थीं कि Google 27 जून को ही एक इवेंट में फोन को लॉन्च कर सकता है, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि उस दिन केवल एक प्री-रिलीज इवेंट होगा। इस इवेंट में Google कुछ चुनिंदा ‘Pixel Superfans’ और मीडिया पार्टनर्स को Pixel 10 सीरीज की पहली झलक दिखाएगा। वहीं आम जनता के लिए यह सीरीज अगस्त में उपलब्ध कराई जाएगी और शिपमेंट 28 अगस्त से शुरू हो सकती है।
Pixel 10 Pro live images 😍
✅ Tensor G5 – CPU : (1+2+3+2) : 1 × X4 ; 2 × A725 ; 3 × A725 ; 2 × A520
✅ Android 16 : Material 3 expressive
✅ Top : Sim tray
✅ Bottom : 🎤,USB C, 🔊
✅ Thicker 📸 module than Pixel 9 Pro
✅ Modem : g5400i
✅ 16/256GBLaunch likely on August 13 pic.twitter.com/2mQU0ikM7O
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) June 3, 2025
Google ने पिछले साल भी Pixel 9 सीरीज को अगस्त में ही लॉन्च किया था, जबकि पहले इसके लॉन्च इवेंट अकसर अक्टूबर में होते थे। इस बार भी वही ट्रेंड दोहराया जा सकता है। अब एक नई लीक के जरिए Pixel 10 Pro मॉडल के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। चीन के CoolAPK फोरम और Mystic Leaks टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, Pixel 10 Pro का कोडनेम ‘Blazer’ है और यह एक DVT (Design Validation Test) मॉडल है।
Pixel 10 Series launching on 13th August 🌏 #Google #GooglePixel #Pixel10 #Pixel10Pro pic.twitter.com/mb2Ti7YIig
— Tech Home (@TechHome100) June 2, 2025
Pixel 10 Pro का डिजाइन भी काफी जबरदस्त बताया जा रहा है। यह फोन डार्क ग्रे कलर में दिखा है जिसमें पीछे एक मोटा कैमरा आईलैंड है, आगे की ओर पतले बेजल हैं, नीचे की तरफ डुअल स्पीकर और USB-C पोर्ट है, जबकि सिम ट्रे फोन के ऊपरी हिस्से में दी गई है। यह फोन Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें एक Cortex X4 प्राइम कोर, तीन Cortex-A725 कोर और दो Cortex-A520 एफिशिएंसी कोर होंगे। इसके अलावा इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ डिस्प्ले, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज, साथ ही Widevine L1 सर्टिफिकेशन और g5400i मॉडम मिलेगा।
Google Pixel 10 Series Set To Launch On 13th August 2025
• First 3NM TSMC Based Tensor G5
• Custom Camera ISP
• More AI capabilitiesThoughts? pic.twitter.com/31k67FL4tw
— Sufiyan Technology (@RealSufiyanKhan) June 2, 2025
अगर आप Google के लेटेस्ट फीचर्स, नई AI टेक्नोलॉजी, शानदार कैमरा क्वालिटी और स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो Pixel 10 सीरीज का इंतजार करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। खासकर Tensor G5 चिपसेट और Material You डिजाइन वाला Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम इसे और भी खास बना सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लीक हुई जानकारियों से साफ है कि Pixel 10 Pro एक दमदार और प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।