हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Personalized Feedback Feature: 3 मिनट की एक क्लास, Google इंग्लिश बोलने में बना देगा सुपरफास्ट!

Google Personalized Feedback Feature: गूगल का ये खास फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो इंग्लिश सीखने के लिए किसी कोर्स को लेने का प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन

Google Personalized Feedback Feature: क्या आप भी इंग्लिश बोलने से घबराते हैं? और आपकी वोकैबलरी भी इतनी अच्छी नहीं है तो गूगल आपके लिए एक जबरदस्त फीचर लेकर आया है जिसका यूज करके आप अपनी अंग्रेजी को फ्री में सुधार सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको रोजाना एक 3 से 4 मिनट का सेशन अटेंड करना होगा। ये फीचर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा जो इंग्लिश सीखने के लिए किसी कोर्स को लेने का प्लान बना रहे हैं।

पहले इन देशों में लॉन्च होगा ये फीचर

गूगल जल्द ही इस फीचर को भारत, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मेक्सिको और वेनेजुएला समेत कई देशों में रोल आउट करने का प्लान बना रहा है। इसे कंपनी पर्सनलाइज्ड फीडबैक फीचर के नाम से लॉन्च करने जा रही है जो यूजर्स को अंग्रेजी सीखने में काफी मदद करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इसके लिए शिक्षकों, ESL/EFL एजुकेशनल एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर एक स्पीकिंग प्रैक्टिस एक्सपीरियंस को बनाया है जो आपको इंग्लिश बोलने में सुपरफास्ट बना देगा।

यह भी पढ़ेंः Iphone 15 की तरह Apple का आगामी iPad भी मचाएगा धूम! 12.9 inch डिस्प्ले से होगा लैस

कैसे काम करेगा?

इस फीचर के रोल आउट होने के बाद गूगल पर जब आप किसी वर्ड को ट्रांसलेट करने के लिए सर्च करेंगे तो आपको एक पॉप अप विंडो दिखाई देगा जो आपको इंग्लिश लर्निंग के लिए कहेगा। इस पर क्लिक करते ही 4 से 5 स्लाइड्स का एक ट्यूटोरियल पेज खुल जाएगा। इस पेज पर गूगल आपसे कुछ सवाल करेगा जिसका जवाब देकर आप अपनी इंग्लिश को बेहतर कर पाएंगे।

ग्रामर भी होगी स्ट्रांग

जब आप गूगल को अपना उत्तर देंगे तो आपके जवाब के बेस पर कंपनी 3 से 4 दूसरे सेंटेंस भी दिखाएगी और ये भी बताएगा कि आप किस तरह से इसे अलग-अलग तरह से यूज करके अपनी बात कह सकते हैं। इसके अलावा कंपनी आपकी ग्रामर को बेहतर करने के लिए भी कुछ फीडबैक पेज दिखाएगी। साथ ही आपको ये भी देखने को मिलेगा कि क्या आपका सेंटेंस सही है या इसमें क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें