Google Pay Using Tips: भारत में टॉप 5 UPI पेमेंट ऐप में गूगल पे का नाम आता है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। ऑनलाइन लेनदेन के लिए गूगल पे बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, पिछले कई सालों से ऑनलाइन फ्रॉड्स में बढ़ोतरी हो रही है। इसी सूची में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य धोखाधड़ी के मामले भी शामिल होते जा रहे हैं जिन पर रोक लगाने के लिए गूगल की ओर से यूजर्स को अलर्ट किया गया है। साथ ही कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने की मनाही भी की गई है।
AI और धोखाधड़ी पर रोकथाम जरूरी
गूगल की ओर से गूगल पे यूजर्स को अलर्ट करते हुए कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए मना किया गया है। इसके अलावा धोखाधड़ी को रोकने के लिए कंपनी का कहना है कि वो आज के समय में संदिग्ध लेनदेन की पहचान करने के लिए बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और धोखाधड़ी रोकथाम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यूजर्स को भी सावधान रहने की जरूरत है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
गूगल पे यूजर्स फोन में न करें ऐसे Apps यूज
Google ने Google Pay यूजर्स के लिए कुछ महत्वपूर्ण बचाव के तरीकों को अपनी वेबसाइट पर शेयर किया है। गूगल ने बताया कि गूगल पे यूजर्स को अपने फोन में स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो लेनदेन के समय इन ऐप्स को बंद कर दें।
ये भी पढ़ें- Xiaomi से लेकर OnePlus के दमदार फोन लॉन्च होने के लिए तैयार!
फोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप से हटा दें स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स
आजकल कई लोग स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जो सामने वाले यूजर्स को कहीं से भी आपके डिवाइस को मॉनिटर करने की अनुमति देता है। इन ऐप्स में सबसे लोकप्रिय AnyDesk और TeamViewer हैं। अगर आप भी ऐसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स का इस्तेमाल अपने फोन, टैबलेट या कंप्यूटर में करते हैं तो ध्यान रहे कि लेनदेन के दौरान ये ऐप्स बंद रहने चाहिए, वरना आपका बैंक खाता भी कोई खाली कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Byju’s की बढ़ी मुसीबत! ED से 9,000 करोड़ का नोटिस जारी; लगा FEMA उल्लंघन का आरोप
Google Pay के साथ क्यों न यूज करें स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स?
- स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के इस्तेमाल से कोई भी आपका डिवाइस हैक कर सकता है।
- बिना आपकी मर्जी के फोन, लैपटॉप जैसे डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं।
- ऐसे में ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया भी आपके बिना जानकारी के हो सकती है।
ध्यान रखें ये बातें
गूगल पे की ओर से किसी थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने के लिए नहीं कहा जाता है। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गूगल पे से ट्रांजैक्शन के लिए आपको किसी अन्य ऐप को डाउनलोड नहीं करना है। इसके अलावा किसी के साथ भी अपने ओटीपी और पिन नंबर को साझा न करें।
वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे गूगल पे अकाउंट बनाएं?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
12 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines