Google Pay Pocket Money UPI Feature: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Google Pay ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट किया जा सकेगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं है, जैसे बच्चे या परिवार के सदस्य. सबसे खास बात यह है कि इसमें पूरा कंट्रोल उसी व्यक्ति के पास रहता है, जिसके अकाउंट से पैसा जाएगा. इस नए सिस्टम को UPI Circle कहा जाता है. इसमें एक मुख्य यूजर यानी Primary User अपने अकाउंट से अन्य लोगों को जोड़ सकता है. ये लोग Secondary User होते हैं, जो उसी अकाउंट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इससे डिजिटल पेमेंट करना और आसान हो जाता है.

Pocket Money फीचर क्या है?

Pocket Money फीचर UPI Circle का ही हिस्सा है. इसके जरिए आप अपने परिवार, दोस्तों या कर्मचारियों को अपने अकाउंट से खर्च करने की अनुमति दे सकते हैं. खास बात यह है कि सेकेंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है, फिर भी वह पेमेंट कर सकता है.

---विज्ञापन---

किसके लिए है यह फीचर उपयोगी

यह फीचर खासकर बच्चों को पॉकेट मनी देने, घर के किसी सदस्य की मदद करने या कर्मचारियों को खर्च के लिए पैसे देने में काफी काम का है. इससे हर बार पैसे ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ती.

---विज्ञापन---

कैसे काम करता है पूरा सिस्टम

Primary User के पास Google Pay पर एक्टिव बैंक अकाउंट होना जरूरी है. इसके बाद वह अधिकतम 5 लोगों को अपने UPI Circle में जोड़ सकता है. सेकेंडरी यूजर उसी अकाउंट से पेमेंट करेगा, लेकिन कंट्रोल पूरी तरह प्राइमरी यूजर के पास रहेगा.

---विज्ञापन---

सेकेंडरी यूजर जोड़ने के नियम

किसी को UPI Circle में जोड़ने के लिए उसका मोबाइल नंबर आपके फोन में सेव होना चाहिए. साथ ही उस नंबर पर Google Pay रजिस्टर होना जरूरी है. इसके अलावा उसके पास UPI ID या QR कोड होना भी जरूरी है.

---विज्ञापन---

Pocket Money फीचर कैसे सेट करें

सबसे पहले Google Pay ऐप खोलकर UPI Circle सेक्शन में जाएं. यहां सेकेंडरी यूजर का नाम या नंबर सर्च करके उसे चुनें. फिर उसका QR कोड स्कैन करें और पेमेंट की सेटिंग्स तय करें.

---विज्ञापन---

पेमेंट कंट्रोल और लिमिट सेटिंग

इस फीचर में आपको दो ऑप्शन मिलते हैं हर पेमेंट को मैन्युअली अप्रूव करना या फिर एक तय मंथली लिमिट सेट करना. आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं.

सेटअप पूरा करने का तरीका

सेकेंडरी यूजर की डिटेल भरने के बाद अपना बैंक अकाउंट चुनें और उसे इनवाइट भेजें. इनवाइट भेजते समय आपको UPI PIN डालना होगा. इसके बाद वह यूजर आपके तय नियमों के अनुसार पेमेंट कर सकेगा.

ये भी पढ़ें- UPI से गलत नंबर पर हो गया ट्रांजैक्शन, क्या वापस मिलेंगे पैसे? जानिए क्या है नियम