Google Pay New Features: गूगल Pay भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले पेमेंट ऐप में से एक है। कंपनी भी यूजर्स के ओवरऑल एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए अपने पेमेंट ऐप में कुछ नए फीचर्स को ऐड कर रही है। Global Fintech Fest 2024 में, Google ने UPI सर्किल, UPI वाउचर, Clickpay QR समेत कई अन्य नए फीचर्स की घोषणा की है, जो इस साल के अंत में शुरू होने वाले हैं। इनमें से हर एक फीचर पेमेंट को और आसान बना रहा है। कंपनी ने कुल 6 बड़े बदलाव की घोषणा की है। चलिए इसके बारे में जानें…
UPI सर्किल
ये सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है जिसे कंपनी ने UPI सर्किल नाम दिया गया है। आसान शब्दों में कहें तो इस फीचर की मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों को पेमेंट करने के लिए अपने अकाउंट का एक्सेस दे सकते हैं। UPI सर्किल उन लोगों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जिनकी बैंकिंग सर्विस का कम यूज करते हैं या जो डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करने में हिचकिचाते हैं।
UPI वाउचर
Google Pay UPI वाउचर को बेहतर कर रहा है, जो कि शुरुआत में COVID-19 वक्सीनशन पेमेंट के लिए शुरू की गई थी। वहीं, अब UPI वाउचर यूजर्स को मोबाइल नंबर से जुड़े प्रीपेड वाउचर भेजने की सुविधा दे रहा है। इस फीचर को अब अलग अलग क्षेत्रों में रोल आउट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : छोटू फोन से बन जाएगा टैबलेट…बस खोलते जाओ; Tecno लाया गजब का ट्राई-फोल्ड Smartphone
Clickpay QR
बिल भुगतान को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए, Google Pay ने NPCI भारत बिल पे के साथ साझेदारी में क्लिकपे क्यूआर पेश किया है। यह सुविधा यूजर्स को Google Pay ऐप के साथ केवल क्लिकपे क्यूआर कोड स्कैन करके बिल्स का पेमेंट करने की सुविधा दे रहा है।
ये भी पढ़ें : Elon Musk के X पर लगा बैन, यूज किया तो लगेगा 7 लाख का जुर्माना
Prepaid Utilities Payment
इस सुविधा के साथ, यूजर्स अब Google Pay के जरिए सीधे अपने प्रीपेड यूटिलिटी अकाउंट को लिंक कर सकते हैं। यह फीचर बिल्स को मैनेज करने और ट्रैक करना आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
Tap & Pay with RuPay Cards
पेमेंट को और आसान बनाने के लिए Google Pay RuPay कार्ड के लिए Tap & Pay सर्विस शुरू कर रहा है। यह सुविधा यूजर्स को अपने RuPay कार्ड को Google Pay में जोड़ने और कार्ड मशीन पर अपने मोबाइल फोन को टैप करके पेमेंट करने की सुविधा देता है।
UPI लाइट के लिए ऑटो पे
आखिरकार, Google Pay UPI लाइट के लिए ऑटो पर पेश कर रहा है। यह सुविधा यूजर्स के UPI लाइट बैलेंस को एक लिमिट से कम होने पर ऑटोमेटिकली टॉप अप कर देती है। UPI लाइट, छोटे लेनदेन के लिए डिजाइन किए गए UPI का एक सिम्प्लिफाइड वर्जन है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
10 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
11 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
14 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
16 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines