Google Diwali Offer: गूगल ने दिवाली 2025 के मौके पर अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. अब Google One के सभी सब्सक्रिप्शन प्लान्स बेहद कम कीमत पर उपलब्ध होंगे. इस ऑफर के जरिए आप अपने फाइल्स, फोटो, वीडियो और जरूरी डाटा के लिए अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज बेहद सस्ती कीमत पर ले सकते हैं. यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है, इसलिए इसे मिस न करें.
क्या है Google One और क्यों है फायदेमंद?
Google One एक पेड क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जो यूजर्स को उनके Google Drive, Gmail और Google Photos के लिए ज्यादा स्टोरेज स्पेस देती है. इसमें चार प्लान शामिल हैं Lite (30GB), Basic (100GB), Standard (200GB) और Premium (2TB). दिवाली ऑफर में इन सभी प्लान्स की कीमतें कम कर दी गई हैं ताकि अधिक लोग इस सर्विस का फायदा उठा सकें.
दिवाली ऑफर में कितनी है कीमत
गूगल ने दिवाली ऑफर के तहत सभी मासिक प्लान्स की शुरुआती कीमत सिर्फ 11 रुपये में पहले 3 महीने के लिए रखी है. इसके बाद कीमतें इस प्रकार होंगी-
- Lite (30GB): 59/महीना
- Basic (100GB): 130/महीना
- Standard (200GB): 210/महीना
- Premium (2TB): 650/महीना
ऐनुअल प्लान पर भी बड़ी छूट
अगर आप एनुअल प्लान लेना चाहते हैं, तो गूगल ने उस पर भी छूट दी है.
- Lite प्लान (30GB): 479 (पहले 708 रुपये)
- Basic प्लान (100GB): 1000 (पहले 1560 रुपये)
- Standard प्लान (200GB): 1600 (पहले 2520 रुपये)
प्रीमियम प्लान पर फिलहाल कोई एनुअल डिस्काउंट नहीं दिया गया है.
ऑफर कब तक है वैलिड
यह दिवाली ऑफर 31 अक्टूबर 2025 तक ही उपलब्ध है. नए और पुराने दोनों यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. जैसे ही ऑफर की अवधि खत्म होगी, कीमतें वापस सामान्य हो जाएंगी.
ऐसे पाएं गूगल वन का दिवाली ऑफर
- गूगल वन की वेबसाइट या ऐप पर जाएं.
- अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें.
- स्टोरेज अपग्रेड सेक्शन पर जाएं.
- अपनी पसंद का प्लान चुनें (डिस्काउंट पहले से जुड़ा होगा).
- पेमेंट कार्ड या UPI से करें और ऑफर एक्टिवेट करें.
न छोड़ें मौका
आज के समय में क्लाउड स्टोरेज की जरूरत हर किसी को है. चाहे मोबाइल का डाटा फुल हो या काम के डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित रखना हो, Google One एक भरोसेमंद विकल्प है. दिवाली ऑफर में इतनी कम कीमत पर 2TB तक का स्पेस लेना एक स्मार्ट फैसला हो सकता है.
ये भी पढ़ें-Google का बड़ा धमाका: भारत में बनेगा सबसे बड़ा AI हब, 15 अरब डॉलर का निवेश, इस शहर में खुलेगा सेंटर
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
5 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines