Google का बड़ा धमाका: भारत में बनेगा सबसे बड़ा AI हब, 15 अरब डॉलर का निवेश, इस शहर में खुलेगा सेंटर

Google ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी भारत में 1 गीगावाट क्षमता वाला AI डेटा सेंटर और हब बनाएगी. इस प्रोजेक्ट में 15 अरब डॉलर का निवेश और लाखों नौकरियों के अवसर मिलेंगे.

भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI हब.

भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI हब.

Google AI Hub In India: अमेरिकी टेक कंपनी Google ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है. कंपनी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 1 गीगावाट क्षमता वाला एक विशाल AI डेटा सेंटर और हब बनाने जा रही है. इस प्रोजेक्ट में Google अगले पांच सालों में 15 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करेगा. यह अमेरिका के बाहर Google का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब होगा. इस फैसले से भारत को AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में होगा हाई-टेक डेटा सेंटर

Google का नया AI डेटा सेंटर विशाखापत्तनम में बनाया जाएगा, जो देश के दक्षिणी हिस्से का एक प्रमुख बंदरगाह शहर है. यहां एक गीगावाट की क्षमता वाला अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. इसमें हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क, एडवांस एनर्जी सिस्टम और बड़े पैमाने पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा. यह सेंटर भारत में तेजी से बढ़ रही डेटा और AI सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन

Airtel के साथ बड़ी साझेदारी

Google इस प्रोजेक्ट को भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel के साथ मिलकर आगे बढ़ाएगा. दोनों कंपनियां मिलकर विशाखापत्तनम में डेटा सेंटर और एक अत्याधुनिक केबल लैंडिंग स्टेशन बनाएंगी. इसके जरिए Google की नई अंतरराष्ट्रीय अंडरसी केबल्स को जोड़ा जाएगा. साथ ही Airtel शहर और देश के अन्य हिस्सों में एक मजबूत फाइबर नेटवर्क तैयार करेगा, जिससे भारत में तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से भारत की डिजिटल क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. यह देश को अगले स्तर की क्लाउड सेवाओं और AI एप्लिकेशन को सपोर्ट करने में सक्षम बनाएगा.

विज्ञापन

देश में बढ़ेंगे लाखों रोजगार के अवसर

Google का यह निवेश सिर्फ तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे रोजगार के लाखों अवसर भी पैदा होंगे. अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 1.8 लाख लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से नौकरियां मिलेंगी. इससे न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा.

भारत में बढ़ती AI रेस में Google की एंट्री

दुनिया भर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की होड़ लगी हुई है. माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और OpenAI जैसी कंपनियां भी भारत में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर बना रही हैं. Google का यह कदम इस रेस में भारत को मजबूत स्थिति में ला सकता है. कंपनी की योजना भविष्य में इस हब की क्षमता को कई गीगावाट तक बढ़ाने की भी है.

विज्ञापन

विशाखापत्तनम बनेगा ग्लोबल टेक हब

Google का यह प्रोजेक्ट विशाखापत्तनम को ग्लोबल मैप पर नई पहचान देगा. इस इनवेस्टमेंट से शहर में उन्नत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा और AI तथा क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े कई स्टार्टअप्स और कंपनियों के लिए नए अवसर बनेंगे. इससे भारत आने वाले सालों में एआई तकनीक का बड़ा केंद्र बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ